अमेरिकियों का बड़ा हिस्सा भारत – चीन युद्ध की स्थिति में भारत के साथ रहने के पक्ष में।
ऑस्ट्रेलिया की सर्वे संस्था लावे इंस्टीट्यूट ने 7 जुलाई को COVID के बाद सर्वाधिक चर्चित विषय ” भारत चीन” के बीच सैन्य एवं आर्थिक तनाव पर अमरीका वासियों का मूड नापा।
दी इनरप्रेटेटर में छपे सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 1012 अमेरिकियों के सैंपल से जब भारत और चीन के बीच संभावित युद्ध और आर्थिक तनाव के बारे में बातचीत की गई तो को परिणाम आए ,वे निश्चित रूप से भारत के लिए सुखद है,
भारत चीन युद्ध की स्थिति में 63.3% अमेरिकी तटस्थ रहने के पक्ष में है, वहीं 32.6% अमेरिकी युद्ध में खुलकर भारत का साथ देने के पक्ष में है 3.8% अमेरिकी चीन का साथ देने के पक्ष में है।
लॉय इंस्टीट्यूट ने जब भारत और चीन के आर्थिक संघर्ष के बारे में राय ली तो 60.6% लोगो ने राय दी कि अमेरिका को तटस्थ रहना चाइए, वहीं 36.3%लोग आर्थिक मोर्चे पर भारत के साथ खड़े होने की वकालत की है वहीं 3.1% अमेरिकी चीन के साथ है।