Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

अंतर विभागीय T20 क्रिकेट टूर्नामेंट मे खेले गए पहले मैच में वैगन रिपेयर वर्कशॉप ने एस & टी टीम को 79 रन से हराकर तथा दूसरे मैच में आर.पी.एफ. टीम ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन टीम को 6 विकेट हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Published on: 30-11-2023

झांसी आज दिनांक 30 नवंबर 2023 गुरुवार को सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कमेटी के तत्वाधान में आयोजित T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच आज एस & टी और वैगन रिपेयर वर्कशॉप टीम के मध्य खेला गया , मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) अमित गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर मैच का शुभारम्भ किया।
एस & टी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और वैगन रिपेयर वर्कशॉप टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्कशॉप टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए जिसमें उदय राम ने 43 बॉल पर 6 चौके की मदद से 42 रन, सचिन शिवहरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रन, सुखदेव सिंह ने 6 बॉल पर नाबाद 12 रन ,अमित थापक ने 7 रन तथा दादर अमान ने नाबाद 4 रनों का योगदान दिया।
एस & टी टीम की ओर से अखिलेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए उमेश और गौरव राय ने 1 – 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस & टी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी, जिसमें कप्तान जसवंत सिंह ने 20 बॉल पर 20 रन राजेंद्र ने 16 बॉल पर 20 रन ,रामू यादव ने 12 रन ,गौरव राय ने 14 रन ,अभिषेक ने 9 रन ,सुरेश ने 4 रन तथा विजय ने 6 रनों का योगदान दिया।
वर्कशॉप की टीम से गेंदबाजी करते हुए अनिल जैकब ने चार ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए लकी सिंह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, भानु प्रताप सिंह उत्पादन इंजीनियर ने 1 विकेट तथा हिम्मत सिंह और सचिन शिवहरे ने 1- 1 विकेट लिया, 2 खिलाड़ी रन आउट किए गए।
मैन ऑफ द मैच सचिन शिवहरे को चुना गया जिन्हें झांसी कारखाना के उत्पादन इंजीनियर भानु प्रताप सिंह और एन सी आर एम यू के सहायक मंडल सचिव संजीव द्विवेदी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
दूसरा मैच आर पी एफ और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन टीम के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के जनरल मैनेजर और जागरण प्रीमियर लीग के डायरेक्टर प्रशांत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जनरल एडमिनिस्ट्रेशन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते प्रतियोगिता का पहला शतक जड़ा। हर्ष ने 64 बॉल पर 118 रनों की शानदार पारी खेली।अंकित यादव ने नाबाद 25 रन ,दीपक ने 17 रन ,नवदीप बुंदेला ने 4 रन, ज्ञान राठौर और गौरव श्रीवास्तव ने 1-1 रन बनाया।
गेंदबाजी करते हुए आर पी एफ टीम के शिव ने 3 विकेट, अमित मिश्रा ने 2 विकेट तथा अजय राजपूत ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर पी एफ टीम के अमित मिश्रा ने 17 बॉल पर 28 रन ,अनुराग ने 37 बॉल पर 47 रन, अजय राजपूत ने 40 बॉल पर नाबाद 50 रन ,राजवीर सिंह ने 15 बॉल पर 33 रन ,नितेश कागरे ने 6 रन तथा संदीप ने नाबाद 2 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी करते हुए जनरल एडमिनिस्ट्रेशन टीम के दीपक पलारिया ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट नवदीप और अंकित यादव ने 1-1 विकेट लिया।
मैन ऑफ़ द मैच अजय राजपूत को चुना गया जिन्हें मुख्य अतिथि आर पी एफ कमांडेंट विवेकानंद नारायण ने ट्राफी देकर पुरस्कार किया।
मैच के अंपायर जे पी सिंह ,अभिषेक शर्मा , सुनील पाठक, नीरज वर्मा, स्कोरर बलराम हुंडैत ,चंद्रसेन टुटेले तथा कमेंटेटर आशीष शर्मा रहे।
इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष संजीव परिहार ,उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद , क्रिकेट सचिव बृजेंद्र यादव,संतोष वर्मा,शैलेंद्र संज्ञा, नीरज वर्मा, जितेंद्र रायकवार, नीरजत्रिपाठी,नंदकिशोर ,शरीफ खान ,गौरव सेंगर ,अभिषेक रायकवार , नितेश गुप्ता आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कल दिनांक 1 दिसंबर 2023 को सुबह 9:00 बजे से सी & डब्लू तथा इंजीनियरिंग व दोपहर 1:00 बजे से लोको रनिंग तथा लेखा विभाग के मध्य मैच खेले जाएंगे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।