Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट जजेस लेडीज क्लब द्वारा  किया गया  वृहद वृक्षारोपण — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 10-09-2024

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट जजेस लेडीज क्लब द्वारा  किया गया  वृहद वृक्षारोपण — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

आज  दिनांक 10 सितंबर 2024 को, इलाहाबाद हाईकोर्ट जजेस लेडीज क्लब (Allahabad Highcourt Judge’s Ladies club) द्वारा  वन विभाग और उद्यान विभाग के सहयोग से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश एवं  न्यायाधीशों की पत्नियों और उनके परिवार के सदस्यों ने   टबेबिया रोजिया के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के  तहत 100 छायादार  पौधों का रोपण किया गया।

इस वर्षाकाल में, आजाद पार्क के वॉकिंग पाथ पर जो खाली स्थान थे, उनमें छायादार  पौधे लगाकर छाया उपलब्ध कराने का प्रयास शुरू किया गया है । इस कार्यक्रम में, श्रीमती शीतल भंसाली , श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती निधि बिरला  सहित 50 से अधिक महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया और उनके  द्वारा लगाए गए  वृक्ष आने वाले पीढ़ियों  के  लिए लाभदायक होंगे  एवं इस संदेश  के साथ उन्होंने इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक श्री अरविन्द कुमार यादव,  रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव, उद्यान अधीक्षक उमेश उत्तम, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री विभूति नारायण, डीपीओ एशा सिंह और अन्य अधीनस्थ कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।