Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

उत्तर प्रदेश दिवस को गौरवपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 19-01-2024

उत्तर प्रदेश दिवस को गौरवपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में 24-26 जनवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश दिवस को गौरवपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाने के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 24-26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसकी थीम ‘‘उत्तर प्रदेष की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत’’है। इस अवसर पर निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, रोड सो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालयों में साफ-सफाई, लाइटिंग आदि की व्यवस्था कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।
 जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लाभार्थीपरक योजनाओं का स्टाल लगवाने के लिए निर्देशित किया, जिससे कि आम जनता केन्द्र सरकार एवं उ0प्र0 सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके तथा उससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियांे को निर्देश दिये कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं का प्रदर्शनी लगायेंगे तथा उसका प्रचार-प्रसार करेगें तथा स्वयं उपस्थित भी रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, उप निदेशक पर्यटन अपराजिता सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।