Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

Follow

Published on: 29-06-2024

हिट एंड रन, सड़क दुर्घटना, पार्किंग एवं सुगम यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सड़क दुर्घटना में घायलों को मदद पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रदान की गई सम्मान राशि

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, डीटीओ श्री धनंजय, शिक्षा विभाग, एनएचएआई, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गई ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा टीम को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों व अन्य शिक्षण / प्रशिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा के नियमों से सम्बंधित कार्यशाला आयोजित करें जिसमें गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, सड़क की बायीं ओर सुरक्षित चलने, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग, सड़क में बायीं या दाहिने तरफ वाहन को मोड़ते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल आदि की जानकारी दी जाए ।

मई माह में 29 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 15 लोगों की मृत्यु व 18 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए । ब्लैक स्पॉट, वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स एवं सड़कों के कर्व (घूमावदार सड़क) स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, साइलेंसर मॉडिफिकेशन एवं स्टंट करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।

शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने ऑटो चालकों के लिए आईडी कार्ड, यूनिफॉर्म पहनने को लेकर ऑटो एसोसिएशन के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश देने हेतु डीटीओ को निर्देशित किया ।

नॉन परमिट ऑटो, अंडर एज व बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चालक की जांच कर कार्रवाई की बात कही गई। ऑटो एसोसिएशन को निर्देशित किया गया कि ऑटो चालक चिन्हित स्टैंड से ही सवारी बैठायें, जहां-तहां ऑटो न रोकें जिससे सड़क दुर्घटना के किसी भी प्रकार की संभावना को नगण्य किया जा सके।

114 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, करीब 7 लाख रू. जुर्माना वसूला गया

मई माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 114 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत अन्य मामलों में करीब 7 लाख रू. जुर्माना वसूला गया।

हिट एंड रन मामलों के मुआवजा भुगतान में लायें तेजी

हिट एंड रन मामले में पीड़ित पक्ष को 2 लाख रू. मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है । बतक के कुल 45 मामलों में 22 के परिजनों को भुगतान किया गया है, 11 अनुमंडल पदाधकारी के स्तर पर एवं 07 इंश्योरेंस कंपनी के स्तर पर आवेदन लंबित हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इसमें तेजी लाते हुए मुआवजा भुगतान के निर्देश दिए । लंबित आवेदनों को लेकर संबंधित पदाधिकारी, पीड़ित पक्ष एवं इंश्योरेंस कंपनी के बीच समन्वय बनाते हुए जल्द मुआवजा भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने युवाओं को विशेषकर संदेश देते हुए कहा कि आपका जान कीमती है, ओरस्पीडिंग व स्टंटबीज जानलेवा होती है । विशेषकर सभी अभिभावकों को विशेष ध्यान देना होगा कि उनके नाबालिग के हाथ में वाहन नहीं हो । निजी स्कूल प्रबंधन भी ध्यान रखें कि कोई नाबालिग दो पहिया या चार पहिया लेकर स्कूल नहीं आएं।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में मदद पहुंचाने के लिए प्रकाश कुमार, बीर सिंह प्रजापति, रथु दास, बाबूलाल टुडू, विशाल मार्डी और तुषार दास को कुल 9 हजार रूपए की सम्मान राशि प्रदान की तथा सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में आगे आकर मदद करने की अपील सभी जिलेवासियों से की।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।