Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग के नेतृत्व में रोटरी क्लब, जमशेदपुर के कार्यक्रम में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Follow

Published on: 20-04-2024

मतदाता सूची में नाम निबंधन, चुनाव में एक-एक मतदाता की भागीदारी पर की गई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार की अगुवाई में मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधियां संचालित की गई। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम निबंधन, वोटर कार्ड के अलावा अन्य किन-किन पहचान पत्र के साथ मतदान किया जा सकता है तथा चुनाव में मतदान के महत्व को लेकर क्लब के सदस्यों के साथ चर्चा की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं रोटरी क्लब के सदस्य शामिल हुए।

पद बड़ा हो, प्रभावशाली व्यक्ति हो या किसान-मजदूर सभी के वोट का महत्व एक जैसा

उप विकास आयुक्त ने बताया कि मतदान के लिए सबसे जरूरी मतदाता सूची में नाम का जुड़ना है । जब तक किसी मतदाता का नाम अपने निकटवर्ती बूथ के मतदाता सूची में नहीं जुड़ जाता तक वे वोट नहीं कर पायेंगे । उन्होने कहा कि 26 अप्रैल से पहले सभी छूटे हुए मतदाता फॉर्म 6 भरकर अपना नाम निबंधन करायें । मतदान क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हम सभी को समानता का अधिकार देता है।

चाहे कोई कितने ही बड़े पद पर बैठा हो या प्रभावशाली व्यक्ति हो या कोई किसान-मजदूर, सभी के वोट का महत्व एक ही जैसा होता है । लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं जो हमारे हित की बात सीधा सरकार तक पहुंचाते हैं और हमारे हक में नीति या कल्याणकारी योजनायें संचालित करने में सरकार को भी सहूलियत प्रदान करती है।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधयां संचालित की गई। मतदाता शपथ लेते हुए सभी ने मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा जहां युवा सेल्फी लेते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखे। इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।