Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

उलगुलान रैली में शामिल होंगे समर्थकों के साथ सुधीर पप्पू

Follow

Published on: 21-04-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अपने समर्थक वकीलों के जत्था के साथ रांची ऊलगुलान रैली में शामिल होंगे।

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का 400 पार का सपना चूर हो चुका है। गया और जुमूई की जनता ने बता दिया है कि यह देश तानाशाही और झूठे वादे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।

जनता की अदालत में नरेंद्र मोदी और बीजेपी हार चुकी है और इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, लालू यादव अरविंद केजरीवाल अखिलेश सिंह, स्टालिन जैसे विपक्षी दल के नेताओं को ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स के सहारे बदनाम और परेशान किया जा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनता की बुनियादी समस्या बढ़ती बेलगाम बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा खर्च, स्वास्थ्य सुविधा पर बोलने की बजाय धर्म के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनमत तैयार करने का काम कर रहा है और चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की भूमिका में है।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार इस देश में रहने वाला हर सनातनी हिंदू है और बेवजह हमारे आराध्य प्रभु श्री राम प्रभु श्री कृष्ण को विवाद में लपेट जा रहा है और ऐसा करने वाले सत्ता के लोभी हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड में जनता इंडी गठबंधन के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है और यहां भाजपा आजसू पार्टी का झांसा चलने वाला नहीं है।

इसके साथ ही बिहार सारण के तरैया गांव के निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू तकरीबन एक सप्ताह बिहार के दौरे में रहेंगे और विशेष कर सारण छपरा से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य एवं महाराजगंज में इंडी गठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।