Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Follow

Published on: 23-08-2024

रामगढ़ (झारखंड)। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मनरेगा के तहत शुक्रवार को उप विकास आयुक्त, रामगढ़ श्री रॉबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा समाहरणालय परिसर में नीम का वृक्ष लगाया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि नीम का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होता है साथ ही नीम का वृक्ष हवा को शुद्ध करने का भी काम करता है। मौके पर उप विकास आयुक्त ने सभी जिले वासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू, परियोजना निदेशक आत्मा श्री प्रवीण कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए श्रीमती अनुजा राणा, परियोजना पदाधिकारी विकास शाखा श्री फणीन्द्र गुप्ता, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री विजय कुमार सहित जिला समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों, डीएमएफटी, नमामि गंगे, ग्रामीण विकास शाखा आदि के अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में प्रखंड, पंचायत व गांव स्तर पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है वहीं लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब होकि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, माननीय प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू किया है। उन्होंने सभी को इस पहल में भाग लेने और पर्यावरण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है।अभियान का उद्देश्य ‘संपूर्ण सरकार” और “संपूर्ण समाज दृष्टिकोण” का पालन करते हुए सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पेड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाना सुनिश्चित करना है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।