Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला की गई आयोजित

Published on: 11-09-2023

शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में कर्मचारी विकास केंद्र (ईडीसी) विभाग के सौजन्य से कर्मचारियों हेतु “हजार्ड आइडे᠎̮न्‌टिफि़केश्‌न्‌ अँड रिस्क अससेस्समेंट (एचआईआरए), ऊंचाई पर काम करते समय विद्युत सुरक्षा एवं कन्फाइंड स्पेस और केमिकल सेफ़्टी ” विषय पर तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के दौरान प्लांट से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा के पहलुओं जैसे केमिकल सेफ़्टी, इलैक्ट्रिकल सेफ़्टी आदि से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षा उपायों को बढ़ाना एवं कार्यस्थल में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देकर कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

इस कार्यशाला के संकाय नसीम खान एसोसिएट्स द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया गया। कार्यशाला के दौरान नसीम खान ने कहा कि प्लांट सुरक्षा न केवल एक कानूनी आवश्यकता है बल्कि एक नैतिक और व्यावहारिक आवश्यकता भी है। यह श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा करता है,पर्यावरण की रक्षा करता है और थर्मल पावर संयंत्रों के कुशल और जिम्मेदार संचालन में योगदान देता है। इस विशेष तीन दिवसीय कार्यशाला में 120 से अधिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इससे पूर्व भी राजीव अकोटकर परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सुरक्षा पर संवाद किया गया था, जिसमे 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभागिता की गई। उक्त प्रशिक्षण से एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मियों द्वारा सुरक्षा संबन्धित बारीकियों को सीखा गया एवं भविष्य में भी कर्मचारी हित में ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का सफल आयोजन डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं उनकी टीम ने किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।