Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

जनपद में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

Published on: 11-04-2024

आजाद मंसूरी
श्रावस्ती । बुधवार को चांद दिखने के बाद ईद-उल- फितर का त्योहार जनपद में आज धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने संयम और धैर्य के साथ रोजा रखा और बुधवार को ईद के चांद का दीदार होते ही गुरुवार की सुबह नमाज अदा किए।
बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद-अल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। मंगलवार 09 अप्रैल को सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखाई देने के बाद वहां बुधवार को ही ईद मनाई गई जबकि भारत के साथ पाकिस्तान में भी ईद गुरूवार  यानी 11 अप्रैल को मनाई गई। ईद उल फितर के पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ 23 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, वहीं सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी।
बता दें की वही गुरुवार को इकौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमगढ़ा में सुबह 7 बजे से ही आसपास क्षेत्र के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग ईदगाह की तरफ खिंचे चले आ रहे थे तो वही 8 बजे तक ईदगाह नमाजियों से खचाखच भर गया और 8:30 मिनट पर मुस्लिम समुदाय के हजारों की तादात में लोगों ने ईद की नमाज को अदा किया और देश व प्रदेश में अमन शान्ति की दुआ मांगी गई. जिसके बदा एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी.
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छब्बन खान ने कहा ईद मुसलमानो का सबसे बड़ा और खास त्योहार होता है। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद मुसलमानों को ईद का तोहफा मिलता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं। नमाज पढ़ते हैं, लोगों से गले मिलकर प्यार बांटते हैं और मुबारकबाद देते हैं
वही पूर्व प्रधान जालिम खान ने कहा की ईद-उल-फितर, इस्लामी समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो मुसलमानों द्वारा उनके धार्मिक आदर्शों और सामाजिक मूल्यों के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार ईद के बाद रमजान माह के अंत में मनाया जाता है, जो मुसलमानों के लिए उपवास और ईबादत का महीना होता है। रमजान में उपवास करते समय और दिनभर ईबादत में लगते समय के बाद, ईद-उल-फितर का आगाज़ चाँद के देखने के साथ होता है। ईद-उल-फितर एक प्रकार की बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी और उत्साह के साथ एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाह पर लोगों की भारी संख्या को देखते हुए सेमगढ़ा चौकी प्रभारी अवध बिहारी चौबे अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।