Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

जब हम अपने आप को सुरक्षित रखेंगे तभी हम सब भी सुरक्षित रहेंगे – एन. नागेश

Published on: 20-02-2024

हिण्डाल्को में 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ आगाज

रेणुकूट(सोनभद्र)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा सप्ताह का आयोजन पूरे उत्साह से किया जा रहा है। दिनांक 20 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश ने अन्य उच्चाधिकारियों एवं मान्यताप्राप्त श्रमिक संघों के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सभी ने सुरक्षा शपथ ली। श्री नागेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिण्डाल्को में सुरक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है और यहां के सभी कार्यक्रम एवं मीटिंग की शुरुआत ही सुरक्षा मंथन से होता है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने आप को सुरक्षित रखेंगे तभी हम सब भी सुरक्षित रहेंगे। हमें अपने सुरक्षा स्टैण्डर्ड को और बढ़ाना है जिससे हम जीरो हार्म के लक्ष्य को पा सके।

उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया जबकि डा0 प्रदीप ने सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। प्रथम दिन सेफ्टी ग्राउण्ड पर फायर ड्रिल एवं फस्र्ट-एड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अल्युमिना, रिडक्शन, ब्वायलर व युटिलीटीज एवं फैब्रिकेशन प्लांट की टीमों ने भाग लेकर अग्निशमन उपकरणों के उपयोग से आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया और साथ ही फस्र्ट-एड के अंतर्गत सीपीआर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक कर्नल रोहित शर्मा एवं डा0 अमित पाण्डये ने प्रदर्शन के आधार पर रिडक्शन की टीम को प्रथम, अल्युमिना को द्वितीय एवं ब्वायलर व युटिलीटीज़ की टीम को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया। चयनित टीमों को दिनांक 4 मार्च को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।