Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

जिलाधिकारी बांदा ने किया 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण

Published on: 03-12-2023


बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास खंड परिसर बड़ोखर खुर्द में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण कियाl
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिवस आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा हैl आज का दिन दिव्यांगजनों के संघर्ष,चुनौतियां एवं आपके कार्यों के बताने का दिन हैl उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने को कमजोर ना समझे और अपने हुनर को पहचाने l उन्होंने कहा की कई दिव्यांगजनों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर कार्य किए हैंl प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हितों में दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण योजना, निशुल्क सहायता एवं उपकरण वितरण योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है, इन योजनाओं का जागरुक होकर लाभ प्राप्त करें और अन्य दिव्यांग साथियों को भी इन योजनाओं के बारे में लाभ प्राप्त करने हेतु अवश्य बताएं, जिससे उन्हें भी लाभ प्राप्त हो सकेl उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहने पाएl जिला प्रशासन दिव्यांगजनों की सहायता के लिए हर समय उपलब्ध हैं,किसी भी प्रकार की समस्या से उन्हें अवगत करा सकते हैंl अपने लिए दुकान, अपने हुनर के अनुसार पसंदीदा कार्य, योजनाओं का लाभ प्राप्त कर करेंl जनपद बांदा में
दिव्यांगजनों हेतु दृष्टिबाधित विद्यालय संचालित है तथा दिव्यांगों हेतु दिव्यांगजन विश्वविद्यालय चित्रकूट में बन गया हैl कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांगजनों क्रमशः शिवपूजन, इरशाद खान, रमेश कुमार, श्रीमती कलावती श्रीमती सावित्री तथा लवलेश कुमार आदि अन्य दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल का वितरण कियाl
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सदर विधायक प्रतिनिधि श्री रजत सेठ तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी एवं अन्य गण मान्य लोग तथा दिव्यांगजन उपस्थित रहेl

कुलदीप त्रिपाठी

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।