Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

Follow

Published on: 29-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में में शिक्षा विभाग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विद्यालयों में अबतक हुए बच्चों के कुल नामांकन, वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्कूलों को भेजे गए स्कूल अनुदान राशि का उपयोग, व्यय की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्यार्थियों को देय छात्रवृत्ति, साईकिल वितरण की अधतन स्थिति, विद्यार्थियों का बैंक खाता और आधार खाता सहित सूची, ई-विद्यावाहिनी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, बैंक खाता के सत्यापन संबंधित प्रतिवेदन, मध्याह्न भोजन योजना (MDM) समेत अन्य विभागीय योजनाओं एवं आधारभूत संरचना निर्माण के आवश्यकताओं की समीक्षा की गई ।

उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिनों के अंदर सभी सीटों पर नामांकन पूर्ण कर लिया जाए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 81 प्रतिशत शिक्षक द्वारा ही ई विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करेंगे।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षक की अनुपस्थिति अधिक पाई गई, निर्देश दिया गया कि पूर्व अनुमति लेकर ही शिक्षक अवकाश पर जाएंगे। साथ ही ई विद्या वाहिनी में मात्र 68% छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है, निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों को प्रतिदिन सभी बच्चों का बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करेंगे ।

बैठक में सभी स्कूली बच्चों का आधार नंबर हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा प्रचार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन बैंक शाखा में अकाउंट हेतु प्रपत्र जमा है वहां के मैनेजर से मिलकर खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। नि:शुल्क पाठ पुस्तक वितरण समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विद्या वाहिनी में 91% पुस्तक वितरण अंकित है, निर्देश दिया गया कि 03 दिनों के अंदर सभी विद्यालय ई विद्या वाहिनी में शत प्रतिशत इंट्री कार्य पूर्ण करेंगे।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मध्याह्न भोजन के लिए प्रतिदिन सभी विद्यालयों का एसएमएस में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन, सभी जेई व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।