Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

जिला उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर समीक्षा बैठक की, मतदान में भागीदारी बढ़ाने पर दिया ज़ोर

Follow

Published on: 19-02-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपना नाम मतदाता सूची में निश्चित रूप से निबंधित कराएं।

उन्होंने कहा कि अनिवार्य सेवायुक्त कर्मियों, जैसे कि अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग आदि, का नाम मतदाता सूची में निबंधित होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी पदाधिकारी/कर्मचारी का नाम उनके निवास स्थान से भिन्न स्थान पर मतदाता सूची में निबंधित है, तो वे निवास स्थान के नजदीकी मतदान केंद्र में अपना नाम स्थानांतरित कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि पोस्टल बैलेट में मतदान करने वाले अनिवार्य सेवायुक्त कर्मियों की सूची कल तक उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार एवं परिजनों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी का सुनियोजित ढंग से रोस्टर तैयार करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कर्मी मतदान कर पाएं। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) एवं वृद्धजनों को चिन्हित कर मतदान हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले में अधिक संख्या में अनिवार्य सेवायुक्त कर्मी हैं जो पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान करेंगे। इसलिए मतदान शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि ऐसे सभी पदाधिकारी/कर्मचारी मतदाता सूची में अपना नाम निबंधित कराएं। शिफ्ट में काम करने वाले कर्मियों का नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाया जाए। मतदान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 1950 नंबर पर भी कॉल कर सभी जनकारी प्राप्त किया जा सकता है।

बैठक में विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन, जमशेदपुर श्री दीपू कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, डीसीएलआर श्री गौतम कुमार, सिविल सर्जन डा जुझार मांझी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।