Breaking News
एनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहाNYC के मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के पास फेंके गए विस्फोटकों की जांच IS-प्रेरित आतंकवाद के रूप में की गईडीलरों का कहना है कि मुंबई में एलपीजी रसोई गैस की कमी हो गई है, वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है। मुंबई समाचार

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 22-01-2024

यातायात नियमों का अनुपालन करें जिलेवासी, सड़क दुर्घटनाओं से रहेंगे सुरक्षित… जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे । इस क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागारई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी क्विज प्रतियोगिता, बस चालक- कंडक्टर की स्वास्थ्य जांच, ओवर लोडिंग के खिलाफ जांच अभियान, दो पहिया-चार पहिया वाहनों की जांच साथ ही पंपलेट, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनमानस के बीच जन जागरूकता लाया जा रहा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक एवं आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जा रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के तहत जनमानस को दुर्घटनाओं से बचाना है।

उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन न चलाने की अपील की। कहा कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं। वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।