Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका केशरपुर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 06-04-2024

शराब, पैसा, ड्रग्स या उपहार के अवैध परिवहन पर सख्ती के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर घाटशिला के केशरपुर में स्थापित अंतर्राज्जीय चेकनाका का जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं।

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके इसके मद्देनजर 24X7 चेकनाका सक्रिय हैं तथा उड़नदस्ता एवं स्थाई चेकनाका के माध्यम से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा चेकनाका में पंजी संधारण की जांच की गई।साथ ही एसडीओ एवं प्रखंड के अधिकारियों को भी चेकनाकाओं के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया। दो-पहिया, चार पहिया एवं मालवाहक व वीआईपी वाहनों की भी सघनता से जांच करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त, रूरल एसपी, पीडी आईटीडीए, डीटीओ, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला व सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।