Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची का वितरण शुरू, वोटर या उनके परिवार को ही पर्ची देने का निर्देश

Follow

Published on: 08-05-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले में मतदाता पर्चियों का वितरण 07 मई से शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने वाले मतदाताओं की मतदाता पर्ची का वितरण 18 मई तक चलेगा। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण मतदान की तिथि से 5 दिन पूर्व तक कराया जाना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मतदाता पर्ची वोटर या उनके परिवार के योग्य सदस्य को ही दें। मतदाता पर्ची का वितरण करते हुए मतदाताओं को निर्वाचन संबंधित जानकारी प्रदान करने, मतदान की तिथि बताने, मतदान केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भूमिका सुनिश्चित की जा सके ।

शहर हो या दुर्गम क्षेत्र, सभी मतदाता तक पहुंचेगी मतदाता पर्ची

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। शहर हो या सुदूर दुर्गम क्षेत्र के गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जागरूक हो सकें । मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है।

इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।