Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीन मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया

Follow

Published on: 03-11-2023

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनिरीक्षण 2024 के तहत जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर तीन मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया।

इन रथों के माध्यम से 9 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनिरीक्षण कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनिरीक्षण के तहत किये जाने वाले कार्यों, नये वोटरों का नाम सूची में जोड़ने,मतदाता सूची में सुधार, मृत मतदाता का नाम विलोपित करने सहित अन्य जानकारी दी जायेगी।पलामू जिला अंतर्गत मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने,मतदान में भाग लेने, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी,सीओ चैनपुर समेत अन्य उपस्थित रहे।

जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-228008 तथा 9065016304

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।