Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

जिला पंचायत की सामान्य बैठक में हुआ हंगामा, कुर्सी ना मिलने पर आरोप प्रत्यारोप की हुई बौछा

Follow

Published on: 27-06-2024

जिला पंचायत की सामान्य बैठक में हुआ हंगामा, कुर्सी ना मिलने पर आरोप प्रत्यारोप की हुई बौछार
जिला पंचायत सभा कक्ष में गुरुवार को सामान्य सभा की बैठक के दौरान हंगामा हो गया। जिला पंचायत सीईओ के बुलावे पर पहुंचे कांग्रेसी विधायकों के लिए मीटिंग हॉल में बैठने के लिए कुर्सियां नहीं रखी गई। इससे नाराज होकर टीकमगढ़ और खरगापुर विधायक ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों की जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह से हल्की नोक-झोंक भी हुई। विधायकों ने इस बात को लेकर विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाने की चेतावनी दी है। जिला पंचायत दफ्तर में दोपहर 2 बजे से सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ नवनीत धुर्वे ने टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला और खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर को बैठक का एजेंडा भेज कर आमंत्रित किया था। दोनों विधायक तय समय पर मीटिंग हॉल में पहुंच गए। लेकिन बैठक कक्ष में रखी कुर्सी पर विधायकों की पट्टी नहीं लगाई गई। इस बात को लेकर दोनों कांग्रेसी विधायक भड़क गए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि बैठक में आमंत्रित करने के बाद बैठने की सही व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह और विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच विवाद होने लगा। मामला बिगड़ता देख दोनों कांग्रेसी विधायक बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकले कांग्रेसी विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ के बुलावे पर बैठक में आए थे। सभा कक्ष में हमारे बैठने का इंतजाम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाएंगे। वहीं मामले में जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके हुआ विधायक समय पर नहीं आए थे और उनकी कुर्सी अधिकारी बैठ गए थे उनके आते ही अधिकारियो ने कुर्सी छोड़ दी लेकिन विधायक हंगामे करने के उद्देश्य से आए थे अपने साथ कैमरा चलाने वाले भी साथ थे और आते ही हंगामा करने लगे ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों पर विशेष अधिकार हनन के आरोप लगाए हैं

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।