Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

झांसी महानगर:शराबियों से त्रस्त ग्रामवासियों का सब्र का बांध टूट गया,अवैध शराब बंद करवाने की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों ग्रामवासी

Published on: 23-08-2024

झांसी! गरौठा तहसील के थाना ककरवई अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है। शराब पीकर लोग आए दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।लेकिन अभी तक आबकारी विभाग और पुलिस विभाग गांवों में बेची जा रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने में कामयाब नहीं हो सका है। ग्राम हीरानगर में शराबियों से त्रस्त ग्रामवासियों का सब्र का बांध टूट गया और सभी ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पंचायत करके एक कमेटी बनाकर गांव में हो रही अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मुहिम छेड़ दी।आज दर्जनों ग्रामवासियों ने गांव में बेची जा रही अवैध शराब बंद करवाए जाने की मांग को लेकर थानाध्यक्ष ककरवई को प्रार्थना पत्र देकर अवैध शराब की बिक्री बंद करवाए जाने की मांग की।ग्रामवासियों का कहना था की कई बार मना करने के बावजूद भी ग्राम में अवैध शराब की बिक्री लगातार की जा रही है जिससे आए दिन शराबियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।ग्रामीणों का कहना था की शराब पीकर लोग आए दिन एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते रहते है,जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।इस मौके पर छत्रपाल सिंह,सुरेंद्र सिंह,शिवम यादव,प्रह्लाद यादव,महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह शेरा यादव,लायक सिंह, यदबीर पाल,हल्के अहिरवार, दीपक यादव,सौरभ यादव,हरिसिंह, सुखबीर यादव, चंचल यादव,राहुल, हाकिम, देवीशंकर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। अब देखना है की ककरवई थाना पुलिस अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने में कहां तक कामयाब होती है?या फिर अवैध शराब की बिक्री लगातार यूं ही जारी रहती है।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।