Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

झांसी महानगर:151 शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माता शिक्षक सम्मान का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Published on: 04-09-2024

झाँसी! एम.एस.राजपूत इंटर कॉलेज प्रेमनगर नगरा में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिवस के रूप में मानने वाले शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पं.रवि शर्मा सदर विधायक झाँसी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा आर.पी.निरंजन एम.एल.सी झाँसी-ललितपुर-जालौन ने 151 शिक्षको को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें राष्ट्रनिर्माता शिक्षक सम्मान का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.मैथलीशरण मुदगिल वरिष्ठ समाजसेवी ने की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने माँ सरस्वती जी एवं डॉ.एस.राधा कृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप प्रबंधक ठा.अरुण सिंह,दिनेश गोस्वामी अधिशाषी अधिकारी रेलवे औद्योगिक क्षेत्र उ.म.रे. झाँसी,रुपाली IAS के पिता राजेश दीक्षित,बालमुकुंद अग्रवाल शिक्षक विधायक प्रतिनिधि,गोकुल दुबे सदर विधायक प्रतिनिधि,आनंद कुमार सक्सेना चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर झाँसी,इंद्ररपाल सिंह खनूजा प्रधान गौ सेवा समिति,श्रवण तिवारी पूर्व सभासद,नरेश मिश्रा ठेकेदार सहित आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं.रवि शर्मा सदर विधायक झाँसी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा आर.पी.निरंजन एम.एल.सी. झाँसी-ललितपुर-जालौन सहित अतिथियों को माला पहनाकर एवं बेच लगाकर स्वागत सम्मान किया उसके पश्चात संबोधन में पं.रवि शर्मा सदर विधायक ने कहा कि जीवन में सभी रिश्ते अनमोल होते हैं, लेकिन माता पिता का स्थान गुरु रूप में अहम योगदान देता है जिसमें मां हमारी प्रथम गुरु होती है। वह हमारा दुनिया से साक्षात्कार करवाती हैं। माता पिता हमें सबसे ज्यादा प्रेम निस्वार्थ भाव से करते हैं जो हमारा पालन पोषण तथा जीवन प्रणाली की संरचना करते है। प्राचीन काल से ही बच्चे की प्रथम पाठशाला माता-पिता ही संचालित करते है क्योंकि माता पिता ही वो हमारे पहले गुरु होते है जो हमे बोलना सिखाते है, अंगुली पकड़ कर चलाना सिखाते है। हमारे बचपन का आधार होते है वहां ना सिर्फ शिक्षा बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, नैतिकता, जैसे जीवन के प्रत्येक पहलू पर ध्यान देते हुए, बालक को निखारा जाता है। तब माता पिता से ज्यादा भूमिका एक शिक्षक अथवा अध्यापक की गुरु रूप में होती है। एक शिक्षक अपने जीवन के अन्त तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते है। वर्तमान समाज मे अपने जीवन व्यापन करने के लिए शिक्षा बहुत उपयोगी है जो भी हमें गुरु द्वारा प्रदान की जाती है। तथा जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया व कार्यक्रम का संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य एम.एस.राजपूत इंटर कॉलेज ने किया।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।