Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

टैक्टर पलटने से हुई 2 की मौत

Follow

Published on: 04-02-2024

टैक्टर पलटने से हुई 2 की मौत

जिले की बुडेरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी लगते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुडेरा थाना क्षेत्र के लमेरा गांव में शनिवार रात करीब 60 क्विंटल सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर में तीन लोग सवार थे। थाना पुलिस ने बताया कि घटना में 22 वर्षीय नरेंद्र यादव और 55 वर्षीय भज्जू लाल अहिरवार की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शवों का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रॉली में करीब 60 क्विंटल सरिया भरा था। मोड पर ट्रॉली में रखे सरिया का तार ट्रैक्टर के पहिए में फंस गया। जिससे अनियंत्रित होगा ट्रैक्टर ट्राली पलट गए। घटना के बाद गांव के लोगों नरेंद्र यादव और भज्जू लाल अहिरवार को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक लमेरा गांव के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।