Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई रंग पंचमी

Published on: 31-03-2024

झांसी- बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में उन्नाव स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में भगवान भास्कर का रंग पंचमी त्यौहार प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर डॉक्टर संदीप का स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड के प्रसिद्ध लोकगीत गायक जयसिंह राजा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी जिससे कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम में जय श्री राम और बालाजी सरकार के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय प्रतीत हो रहा था। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा बालाजी मंदिर हमारे बुंदेलखंड का ऐतिहासिक, धार्मिक और दर्शनीय स्थल है। जिस प्रकार होली में कई रंगों का प्रयोग कर रंगोत्सव मनाया जाता है उसी तरह सूर्य देव की किरणों से इंद्रधनुष में सात रंगों का प्रकीर्णन होता है। हमारे जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है इसीलिए सारे त्यौहार में सबसे अधिक धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाता है जिसमें सभी लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। मैं इस कार्यक्रम की आयोजन समिति एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया साथ ही यह आव्हान करना चाहूँगा होली की तरह इस भाईचारे को वर्ष भर बनाये रखें और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें जिससे एक सशक्त, स्थाई व लोक कल्याणकारी सरकार देश की बागडोर संभाले और उसे विकास की ओर अग्रेषित करे। मंच का संचालन राजेश पंडा ने किया एवं अंत में सभी का आभार सी.पी. श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अटल बिहारी पटेरिया, सुनील पंडा, विशाल वर्मा, नरेंद्र चौबे, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राकेश अहिरवार, जितेंद्र पंडा, आशीष विश्वकर्मा, अनूप तिवारी, श्याम पंडा, रामकुमार नामदेव, अंकित पंडा, जयेंद्र पंडा, रामजी पंडा, अप्पू पंडा, रामलाल सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई रंग पंचमी

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।