Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 12 सितंबर से 14 सितंबर तक — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 09-09-2024

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 12 सितंबर से 14 सितंबर तक — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में 11 देशों के एंबेसेडर्स होंगे शामिल (डॉ उदय प्रताप सिंह)*

9 सितंबर प्रयागराज,ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन को लेकर न्यू जेड गार्डन सिविल लाइन के प्रांगण में प्रेस वार्ता आयोजित की गई

  इस अवसर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ ठाकुर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 12 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने जा रही है इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में 11 देश के एंबेसेडर्स शामिल होंगे जिसमें मॉरीशस, फिजी, इक्वाडोर, घाना, सूरीनाम, यूएई ,सीचेल्स, लेसोथो ,वियतनाम ,उज़्बेकिस्तान, अरब लीग मिशन, देश विदेश के बिजनेस एंड सोशल डेलीगेट्स होंगे और आगे कहा कि इस सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रोफेसर्स एवं शोधार्थियों का आगमन हो रहा है जो पर्यावरण के 10 उप विषयों पर अपना पेपर प्रेजेंट्स करेंगे और की नोटिस लेक्चर देंगे तथा ग्लोबल स्तर पर उत्पन्न विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं मानवीय मूल्य ऊर्जा संरक्षण जल संरक्षण आदि पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और चर्चा, परिचर्चा करेंगे जो देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे सोशल एक्टिविस्ट वैज्ञानिकों तथा अंतरराष्ट्रीय राष्ट्राध्यक्षों के लिए दिशा देने का कार्य करेंगे और बताया कि इस सेमिनार में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर 2024 की सुबह 11:00 बजे तक और पेपर सबमिट करने की तिथि 20 सितंबर 2024 तक है और कहा कि यह सेमिनार 6  सत्रो में संपूर्ण होगा जिसमें पहला सत्र उद्घाटन सत्र होगा दूसरा तीसरा और चौथा सत्र टेक्नीशियन का होगा पांचवा सत्र विदेशी राजदूतों के व्याख्यान के लिए है और 14 सितंबर 2024 को शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक सत्र के लिए है जो इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हाल प्रयागराज निकट महाराणा प्रताप चौराहा सिविल लाइन में निर्धारित है जिसमें मशहूर गायक पीयूष मिश्रा  का गायन उड़ीसी एवं कश्मीरी नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी 

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह माननीय कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के होंगे इसके अलावा सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया डीएसएमएनआरयू यूनिवर्सिटी लखनऊ पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नेशनल लब विश्वविद्यालय प्रयागराज महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय। प्रयागराज सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड एवं चार पूर्व कुलपतिगण शामिल होंगे

   प्रेस वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया 

   प्रेस वार्ता में कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर ठाकुर विनय प्रताप सिंह,प्राचार्य अजय गोस्वामी गोयल , अभिषेक ठाकुर, नितेश , अभिलाष केसरवानी  एवं सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।