Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

तीन शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow

Published on: 26-08-2024

तीन शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बलुआ में गिरफ्तार शातिर चोर

चहनियां,
बलुआ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ऑटो, बैट्री, रिंच व मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने महुआरी मड़ई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।


अमिलाई गांव के रहने वाले विजय कुमार यादव 25 अगस्त रविवार को थाना बलुआ पर लिखित तहरीर दी गई की उसके ट्रैक्टर की बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। वही पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी का एक ऑटो, बैट्री व मोबाइल फोन के साथ तीन शातिर चोरों को महुआरी मड़ई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बलुआ एसओ अनिल मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णानंद गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी बंशीपुर थाना बलुआ, विकास राय पुत्र स्व० गोवर्धन राय निवासी सर्वानंदपुर थाना बलुआ व रामबाज राय पुत्र रामू राय निवासी बंशीपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रहने वाले है। कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी कैलावर, उप निरीक्षक धर्मदेव यादव, हेड कॉन्स्टेबल शिवराज मौर्या, हेड कॉन्स्टेबल रामकेश शास्त्री शामिल रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।