दिनांक 01.06.2024थाना माखी,जनपद उन्नाव 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा क्षेत्राधिकारी महोदय सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 01.06.2024 को व0उ0नि0 श्री सुभाष चंद्र मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. मोनू पुत्र शिवपाल 2. श्रीपाल पुत्र छेदी 3. शिवपाल पुत्र छेदी नि0गण ग्राम सथरा थाना माखी उन्नाव सम्बन्धित वारण्ट केस नं0 3385/22 धारा 323/504/506 भादवि को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वारण्टी अभियुक्त का विवरण

  1. मोनू पुत्र शिवपाल
  2. श्रीपाल पुत्र छेदी
  3. शिवपाल पुत्र छेदी नि0गण ग्राम सथरा थाना माखी उन्नाव

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 श्री सुभाषचन्द्र
  2. का0 संजय कुमार
  3. का0 संदीप कुमार