Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

दिनांक 07.07.2024थाना फतेहपुर चौरासी, जनपद उन्नाव बुजुर्ग की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 07-07-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता जितेन्द्र त्रिपाठी की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा क्षेत्राधिकारी महोदया सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा बुजुर्ग की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल एक अदद आधी ईंट बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 29.6.2024 को प्रार्थी सुनील कुमार पुत्र बुधई निवासी ग्राम मन्नानगर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर तहरीर दी कि प्रार्थी के पिता बुधई कटरी मे अपने खेत मे रखवाली करने के लिए कटरी मे छप्पर डाल कर रहते थे। तथा वही पर अपनी भैंस को भी रखते थे तथा उसी देखभाल वहीं रहकर करते थे। घर से मै सुबह शाम खाना लेकर जाता था दिनांक 28.6.24 को साम 7 बजे खाना देकर आया था आज दिनांक 29.6.24 को समय करीब सुबह 6 बजे प्रार्थी भैंस दुहने व परवल तोड़ने अपने खेत पहुंचा तो देखा कि मेरे पिता चारपाई पर पड़े है उनकी कनपटी के बाई तरफ चोट लगी है खून काफी बहा है और उनकी और उनकी मृत्यु हो चुकी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0 184/24 धारा 302 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 07.07.2024 को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सतीश पुत्र स्व0 महेश निषाद निवासी ग्राम मन्नानगर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर परशुरामपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद अद्धी ईंट बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
सतीश पुत्र स्व0 महेश निषाद निवासी ग्राम मन्नानगर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष

बरामदगी- आलाकत्ल एक अदद अद्धी ईंट

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी

  1. निरीक्षक अपराध जयप्रकाश यादव,
  2. उ0नि0 श्री दिलीप कुमार,
  3. का0 मुस्तकीम अहमद,
  4. का0 अतुल यादव,

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।