Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

दिनांक 20.01.2024थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 20-01-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता राम किशोर तिवारी की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 05.01.2024 को श्री सम्बन्ध कुमार पुत्र स्व0 नन्हेलाल निवासी ग्राम कबीरपुर खम्भौली थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव द्वारा थाना बेहटा मुजावर पर तहरीरी सूचना दी कि उसके गाँव के 1.अनूप कुमार पुत्र उदयवीर, 2. अमन कुमार पुत्र उदयवीर, 3.अमरदीप उर्फ तनकू पुत्र गयाप्रसाद निवासी गण कबीरपुर थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव ने बांगरमऊ सण्डीला रोड के किनारे आगरा एक्सप्रेस वे अण्डर पास के पास रखी जलपान व जनरल स्टोर की दुकान मे पेट्रोल डाल कर जान से मारने की नियत से आग लगा दी थी। जिससे सारा सामान जल कर नष्ट हो गया तथा वादी श्री सम्बन्ध कुमार उपरोक्त को उक्त लोगो ने जलती आग मे धकेल देने से वादी मुकदमा के हाथ पैर झुलस गये हैं। इस समबन्ध मे मु0अ0सं0 06/2024, धारा 307/436/504 भादवि का पंजीकृत किया गया । विवेचना उ0नि0 श्री रोहित कुमार पाण्डेय द्वारा प्रचलित हुई। विवेचना के क्रम में दिनांक 12.01.2024 को अभियुक्तगण 1.अमरदीप उर्फ तनकू पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम कबीरपुर थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उम्र करीब 45 वर्ष,2. अमन कुमार पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम कबीरपुर थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज दिनांक 20.01.2024 को उ0नि0 श्री रोहित पाण्डेय मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में शेष वांछित अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम कबीरपुर थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष को गोसाकुतुब नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अनूप कुमार पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम कबीरपुर थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 रोहित कुमार पाण्डेय
2.का0 रामेन्द्र सिंह

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।