दिनांक 21.02.2024थाना गंगाघाट,जनपद उन्नाव 01 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 21.02.2024 को उ0नि0 श्री अंजनी कुमार सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त श्याम कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम फुलई थाना- मल्लावाँ जनपद हरदोई उम्र करीब 42 वर्ष को 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर धोबिन पुलिया के पास राजधानी मार्ग शुक्लागंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 85/2024 धारा 08/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. श्याम कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम फुलई थाना- मल्लावाँ जनपद हरदोई उम्र करीब 42 वर्ष

बरामदगी-
01 किलो 200 ग्राम गांजा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अंजनी कुमार सिंह
  2. का0 सचिन सिंह
  3. का0 प्रशान्त सिंह
  4. का0 गिरीश कुमार
  5. का0 राघवेन्द्र सिंह गुर्जर