Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

नगर भवन टीकमगढ़ में मनाया गया पेंशनर्स दिवस पुलिस पेंशनर्स

Follow

Published on: 17-12-2023

नगर भवन टीकमगढ़ में मनाया गया पेंशनर्स दिवस पुलिस पेंशनर्स जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील खान ने बताया कि आज दिनांक 17- 12-23 को नगर भवन टीकमगढ़ में पेंशनर दिवस मनाया गया स्वर्गीय श्री डी एस नाकरा जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर फूल अर्पण किए गए मुख्य अतिथि श्री अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक का शॉल श्रीफल व फूल मालाओं से स्वागत किया गया
भारत में 1983 से हर साल 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है 1982 में इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत अधिकारियों को गरिमा और शालीनता की गारंटी देने वाला ऐतिहासिक फैसला सुनाया था इस दिवस पर नगर भवन में संयुक्त पेंशनरों द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे पेंशनर दिवस मनाया गया सर्व प्रथम स्वर्गीय श्री जी एस नाकरा साहब की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात अब तक दिवंगत पेंशनरों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ आदरणीय अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक उपस्थित थे वृद्ध पेंशनर इस्माइल खान राम रतन श्रीवास्तव रामस्वरूप सक्सेना भागीरथ विश्वकर्मा घनश्याम सोनी सिकंदर खान मंच पर आसीन थे सभी का फूल मालाओं श्रीफल शॉल से स्वागत किया गया पुलिस पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील खान ने मंच संचालन किया राघवेंद्र सिंह राजपूत, कैलाश नारायण सिरवैया, द्वारका प्रसाद राय, सुदर्शन कालरा आदि ने संबोधित किया संयुक्त पेंशनर्स मोर्चा के संयोजक उमाशंकर चतुर्वेदी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया उनके साथ गोकुल प्रसाद राय, बहीद खान, मुरारी लाल श्रीवास्तव, रामस्वरूप लोधी, तुलसीदास लखेरा, पन्नालाल रैकवार, परमेश्वरी दास तिवारी, राम रतन श्रीवास्तव, मदन गोपाल विश्वकर्मा, कन्हैयालाल सेन ने स्वागत किया बुजुर्ग पेंशनरों ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक को दिल से आशीर्वाद दिया पुलिस पेंशनर्स जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील खान ने शहर के बीचों-बीच नजरबाग में बच्चों के विकास के लिए खेल हेतु एक बास्केटबॉल ग्राउंड और पूर्ववत स्कूल संचालित करवाने की मांग रखी ताकि शहर के बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती के साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक ने पेंशनर्स बुजुर्गों को दिल से आश्वासन दिया कि जो कार्य हमारे दायरे में होगा हम तन मन धन को शहर के विकास में लगा देंगे अंत में आभार व्यक्त ए पी रैकवार द्वारा किया गया उमाशंकर चतुर्वेदी, भगवान दास कड़ा, हर सेवक राय, पूरन लाल रजक, मोहनलाल कुशवाहा, राम कृष्ण यादव, नारायण दास सोनी, राकेश उपाध्याय, संतोष सिंह बुंदेला, किशोरी लाल राजपूत ने बहुत कम समय में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील खान ने उनकी हार्दिक प्रशंसा की

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।