Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

नवजात शिशु के शव की हुई खुदाई!

Published on: 17-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

नवजात शिशु के शव की हुई खुदाई!

बस्ती/बनकटी। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में बनकटी विकासखंड मुख्यालय पर संचालित एक निजी चिकित्सालय के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे के सिलसिले में मृत नवजात शिशु के शव की खुदाई करीब डेढ़ साल बाद उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली की देखरेख में शनिवार को कराया गया, जिसमें नवजात शिशु का शव तो नहीं प्राप्त हुआ, बल्कि मौके से एक संदिग्ध जैकेट बरामद हुआ, जिसे पुलिस नें कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच हेतु भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना अंतर्गत हल्लौर नगरा ग्राम निवासी ऋषिराज पुत्र राजेश कुमार द्वारा लालगंज थाना अंतर्गत बनकटी विकास खंड मुख्यालय पर स्थित
सजनाखोर ग्राम में संचालित एक निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं हास्पिटल कर्मियों पर अपनी पत्नी अमृता के प्रसव के समय जीवित नवजात पुत्र को बदलकर मृत बच्ची
का शव देने तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाया था । न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद लालगंज पुलिस नें निजी चिकित्सालय के संचालक वीर नारायण चौधरी पुत्र हरिश्चंद्र चौधरी, डा. मनोज कुमार पुत्र
अज्ञात निवासीगण ग्राम देवमी, थाना लालगंज, सूरज चौधरी पुत्र राजाराम चौधरी ग्राम अनुपाखोर, डॉ, राधिका चौधरी, रेनू, रुखसार पिता पति एवं पता अज्ञात के खिलाफ आइपीसी की धारा 269,420,504 एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3(1)द, 3(1)ध के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
सम्बंधित मुकदमें की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार द्वारा की जा रही है। 19 माह बाद न्यायालय के आदेश पर शनिवार को नामित मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र व विवेचक प्रीति खरवार एवं थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह सहित फॉरेंसिक टीम द्वारा मृत नवजात के दफनाए गए स्थल मुंडेरवा थाना अंतर्गत अशरफपुर ग्राम
के दक्षिण स्थित सरयू नहर के कैथौरा रजवाहे पर शव के अवशेष की तलाश के लिए वादी मुकदमा ऋषिराज की
निशानदेही पर आसपास के ग्रामीणों के समक्ष खुदाई कराना प्रारंभ किया लेकिन करीब ढाई घंटे की खुदाई के बाद जांच टीम के हाथ शव के अवशेष नाम पर कुछ नहीं लगा। किंतु मौके से एक संदिग्ध जैकेट बरामद हुआ जिसमें लपेटकर नवजात के शव को दफनाए जाने की आशंका जाहिर की
गई। रजवाहे पर मौजूद विधि विज्ञान टीम में संदिग्ध जैकेट को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम द्वारा घटना के संबंध में विभिन्न साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।