Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

पाहुना का छटवाँ नाट्यमहोत्सव

Follow

Published on: 30-11-2023

पाहुना का छटवाँ नाट्यमहोत्सव

पाहुना लोक जन समिति, टीकमगढ़ नगर के शहनाई गार्डन में तीन दिवसीय नाट्यसमारोह (1 से 3 दिसंबर 2023) आयोजित करने जा रही है।
पाहुना संस्था के संस्थापक संजय श्रीवास्तव ने बताया संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार एवं स्थानीय जन सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था के छटवें समारोह के पहले दिन भुवनेश्वर की प्रसिद्ध कहानी ‘भेड़िये’ का मंचन किया जाएगा। यह एकल प्रस्तुति राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,नई दिल्ली से स्नातक एवं ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी संजय श्रीवास्तव मंच पर अभिनीत करेंगे।
दूसरे दिन, दो दिसम्बर को सम्प्रेषणा नाट्य संस्था ,कटनी की नाट्यप्रस्तुति ‘गाँधी ने कहा था’ का मंचन किया जाएगा । राजेश कुमार द्वारा लिखित एवं सादात भारती द्वारा निर्देशित यह बहुचर्चित नाटक साम्प्रदायिक सद्भावना पर आधारित है।
तीन दिसम्बर को नगर के जाने माने रंगकर्मी संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में स्थानीय पाहुना नाट्यसंस्था की लोकप्रिय नाट्यप्रस्तुति ‘दास्तान-ए-दानापुर’ का मंचन किया जाएगा। यह नाटक रशियन नाटककार निकोलाई गोगोल के नाटक ‘द गवर्नमेंट इंस्पेक्टर’ का नाट्य अनुवाद है। जिसे बुंदली बोलीऔर हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक में नौकरशाही और व्यवस्था की खामियों को हास्यव्यंग्य के माध्यम से बख़ूबी उजागर किया गया है।
नाट्य समारोह के अलावा साहित्य प्रेमियों के लिए एक दिसम्बर को ही कविवर कीर्ति शेष श्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ‘लाला’ की पुण्यस्मृति में कवि सम्मेलन’ का आयोजन भी किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में डॉ. देवदत्त द्विवेदी (बड़ा मलहरा) श्री जय हिंद सिंह जय हिंद (पलेरा), श्रीमति अनीता श्रीवास्तव (टीकमगढ़),श्रीमती मीनू गुप्ता (टीकमगढ़), श्री प्रभुदयाल श्रीवास्तव ‘पीयूष’ (टीकमगढ़),
श्री रामगोपाल रायकवार ‘कँवल’ (टीकमगढ़), जनाब अख़लाक़ खान (टीकमगढ़),
सत्य नारायण तिवारी (टीकमगढ़), श्री राजीव राना ‘लिधौरी’ (टीकमगढ़), डॉ. मैथिलीशरण श्रीवास्तव (पृथ्वीपुर), डॉ. प्रीति परमार (टीकमगढ़), श्री अजीत श्रीवास्तव (टीकमगढ़), श्री उमाशंकर मिश्रा (टीकमगढ़), श्री प्रदीप खरे ‘मंजुल’ (टीकमगढ़), श्री वीरेन्द्र चंसौरिया (टीकमगढ़),
श्री अशोक पटसारिया ‘नादान’ (लिधौरा), जनाब अनवर खान (टीकमगढ़) (टीकमगढ़), श्रीमति वैदेही त्रिपाठी (टीकमगढ़), श्री गुलाब सिंह यादव ‘भाऊ’ (लखौरा), श्री एस आर ‘सरल’ (टीकमगढ़) एवं रविन्द्र यादव (आलपुर, टीकमगढ़ ) अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। पाहुना नाट्य संस्था द्वारा आयोजित कविसम्मेलन शुद्ध साहित्यिक कविताओं के

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।