Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थानों द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप सजा सुनाई गयी!

Published on: 20-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थानों द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप सजा सुनाई गयी!

1- दिनांक 02.09.1995 को थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/1995 धारा 406, 411 IPC में धन का गबन करने वाले अभियुक्त वंशराज चौहान पुत्र रामखेलावन निवासी टूटीमिश्र थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को मा0 न्यायायलय एसीजेएम प्रथम बस्ती द्वारा 06 माह की परिवीक्षा की सजा सुनाई गयी।

2- दिनांक 29.07.1992 को अभियुक्त द्वारा प्रतिवादी को गाली-गुप्ता देना व मारना-पीटने के दौरान हड्डी टूट जाने पर अभियुक्त पुत्र के विरुद्ध थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/1992 धारा 323, 325, 504 IPC बनाम अभियुक्त नंदलाल पुत्र रामअवध व बलिराम पुत्र रामअवध निवासीगण लटोरा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को मा0 न्यायायलय जेएम प्रथम बस्ती द्वारा 06 माह की परिवीक्षा पर रु0 40,000/- की मुचलके से पाबन्द किया गया।

3- दिनांक 12.12.2018 को अभियुक्त द्वारा प्रतिवादी को गाली-गुप्ता देना व मारना-पीट के दौरान गंभीर चोट लगने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2018 धारा 323, 325, 504 IPC बनाम अभियुक्त रामनेवास पुत्र मंगरु निवासी महसो थाना लालगंज जनपद बस्ती को मा0 न्यायालय एएसजे-7/एमपी/एमएलए द्वारा 05 वर्ष के सश्रम कारावास व रु 9,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

4- दिनांक 29.11.1989 को अभियुक्त द्वारा प्रतिवादी को गाली-गुप्ता देना व मारना-पीटना के सम्बन्ध में 02 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हरैया जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 240/1989 धारा 323, 324, 325, 504 IPC बनाम अभियुक्त 1. रामदेव पुत्र सुग्रीव गोसाई तथा 2. रामलौट पुत्र सुग्रीव गोसाई निवासीगण दहड़ाबाबू थाना हरैया जनपद बस्ती को मा0 न्यायालय एसीजेएम-प्रथम द्वारा 02 वर्ष के कारावास व रु 2,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

5- दिनांक 23.07.2015 को अभियुक्तों द्वारा प्रतिवादी को घायल कर डकैती करने के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 908/2015 धारा 395, 397 IPC बनाम अभियुक्त 1. आशाराम पुत्र रामकृपाल, 2. ओमप्रकाश उर्फ मायाराम पुत्र रामकृपाल 3. आनंद कुमार पुत्र रामनेवास, 4. अनुराग पुत्र रामनेवास, 5. चंद्रप्रकाश पुत्र रामकृपाल, 6. अरविन्द पुत्र ओमप्रकाश, 7. रामनेवास उर्फ रामराज पुत्र रामकृपाल (जिसकी मृत्यु हो चुकी है) निवासीगण कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को मा0 न्यायालय एएसजे-प्रथम द्वारा प्रत्येक को 03-03 वर्ष के कारावास व कुल रु 36,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

6- दिनांक 13.12.2018 को अभियुक्तों द्वारा प्रतिवादी को मार-पीट करते हुए गंभीर चोट पहुंचाने के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लालगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 301/2018 धारा 323, 352, 308, 504, 506, 325 IPC बनाम अभियुक्त 1. सत्येन्द्र पुत्र तीरथ , 2. आलोक पुत्र सत्येन्द्र 3. आशिक पुत्र सत्येन्द्र निवासीगण महसो थाना लालगंज जनपद बस्ती को मा0 न्यायालय एएसजे-7/एमपी/एमएलए द्वारा प्रत्येक को 05-05 वर्ष के सश्रम कारावास व कुल रु 52,500/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।