Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

प्रयागराज में रिकार्ड दस महीने में शुरू हुई जेके सीमेंट की ग्राइडिंग यूनिट — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 27-06-2024

*प्रयागराज में रिकार्ड दस महीने में शुरू हुई जेके सीमेंट की ग्राइडिंग यूनिट* — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*ग्राइंडिंग यूनिट का उद्घाटन होने से प्रयागराज में सीमेंट उत्पादन की क्षमता में होगी वृद्धि*

*मंत्री नन्दी ने जेके सीमेंट कम्पनी के अधिकारियों को दी शुभकामनाएं*

*प्रयागराज के शंकरगढ़ के साथ आस-पास के क्षेत्रों में क्षेत्रीय रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धिः नन्दी*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में संगम नगरी प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित कर रहा है। पिछली सरकारों में जहां उद्योग धंधे बंद हो रहे थे, वहीं अब कई बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं। जिनमें से एक जेके सीमेंट कम्पनी ने प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र में रिकॉर्ड दस महीने में 500 करोड़ की लागत से 2.0 एमटीपीए क्षमता का ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित किया है। जिसकी नींव 23 अगस्त 2023 को रखी गई थी। उद्घाटन के साथ ही ग्राइंडिंग यूनिट का कार्य शुरू हो गया है। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी के नेतृत्व में जेके सीमेंट्स ने प्रयागराज में अपने नए ग्राइंडिंग यूनिट का उद्घाटन किया है, जिससे एक तरफ जहां सीमेंट उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं 500 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

शंकरगढ़ में जेके सीमेंट की नई ग्राइंडिंग यूनिट का शुभारंभ होने पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि यह नई ग्राइंडिंग यूनिट प्रयागराज के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल क्षेत्रीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी बल्कि प्रयागराज की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस ग्राइंडिंग यूनिट के उद्घाटन से जेके सीमेंट्स की कुल उत्पादन क्षमता में 2 मिलियन टन प्रति वर्ष का इजाफा हुआ है। इस इकाई की स्थापना से स्थानीय कच्चे माल का उपयोग बढ़ेगा और क्षेत्रीय उद्योगों को भी लाभ पहुंचेगा। मंत्री नन्दी ने बताया कि इस तरह के परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है।

जेके सीमेंट्स द्वारा स्थापित यह नई यूनिट उच्चतम तकनीकी मानकों और पर्यावरणीय प्रोटोकॉल का पालन करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उत्पादन प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ हो। इस उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय अधिकारियों, उद्योगपतियों और समुदाय के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की।

मंत्री नन्दी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य को औद्योगिक विकास के शीर्ष पर पहुंचाया जाए। इस तरह की परियोजनाएं हमें उस लक्ष्य के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस नई इकाई के साथ, उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया गया है, जो राज्य के समग्र प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।