Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

प्रयागराज

Published on: 16-11-2023

केसरवानी वैश्य समाज पिछड़ा वर्ग में शामिल हो—– (शिवकुमार वैश्य )

 16 नवंबर प्रयागराज,नगर केशरवानी वैश्य सभा प्रयागराज की बैठक केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रदेश संरक्षक  सतीश चंद्र केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने किया।
    बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक  शिव कुमार वैश्य  ने कहा कि केसरवानी समाज आर्थिक, शिक्षा एवं राजनीति में काफी पिछड़ा हुआ है जहां केसरवानी समाज के लोग चाय चाट एवं फेरी आदि का व्यापार फुटपाथ पर करते हैं वहीं राजनैतिक रूप से उत्तर प्रदेश में अब तक सिर्फ एक विधायक बिहार में तीन से चार विधायक ही हुए हैं और केसरवानी समाज के लोग सरकारी नौकरी में भी नाम मात्र के हैं ऐसे में केसरवानी समाज आर्थिक रूप से भी काफी कमजोर है इसलिए केसरवानी समाज को उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग का आरक्षण होना अति आवश्यक है जिससे केसरवानी समाज का विकास हो सके।
     प्रमिल केसरवानी ने कहा कि 1991 से लगातार केशरवानी समाज पिछड़ा वर्ग में शामिल होने की मांग कर रहा है इस संबंध में कई बार आयोग में और कई मंत्रियों से वार्ता भी हुई और पिछले दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से इस संबंध में वार्ता हुई थी लेकिन अभी तक केशरवानी समाज को आरक्षण प्राप्त नहीं हुआ                     प्रदेश प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष  तीर्थराज गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी  के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के हर जिले मे आगामी 20 नवंबर  दिन सोमवार  को प्रातः काल 11:00 बजे जिला मुख्यालय में  जिलाधिकारी जी को ज्ञापन सौंपेंगे जो उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम होगा।

बैठक में श्रीकांत केसरवानी,राजेंद्र कुमार केसरवानी, इंजीनियर अभय कुमार वैश्य ,सुरेश चंद्र केसरवानी,राजेश कुमार केसरवानी, धर्मेंद्र कुमार केसरवानी, लक्ष्मण केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, एवं अन्य केशरवानी समाज के लोग उपस्थित रहे
भवदीय

          सतीश चंद्र केसरवानी

      ( राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल                भारतीय केसरवानी वैश्य  

महासभा)

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।