Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

बर्बाद हो गया बिहार का क्रिकेट…कहां गायब हो गए 25 करोड़? आदित्य वर्मा ने BCA पर लगाए गंभीर उत्तर प्रदेश से 4 और बिहार से 3 रणजी ट्रॉफी के लिए टीम बने

Published on: 10-05-2024

झांसी।भारतीय क्रिकेट जगत में आदित्य वर्मा एक अहम नाम है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रहे आदित्य वर्मा को बीसीसीआई के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए जाना जाता है. उनके पीआईएल पर ही सुप्रीम कोर्ट ने लोधा कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी को आईपीएल और बीसीसीआई में महत्वपूर्ण बदलाव करने के लिए जाना जाता है. आदित्य वर्मा एक निजी दौरे पर झांसी पहुंचे थे. यहां उन्होंने खेल विशेषज्ञ बृजेन्द्र यादव से खास बातचीत में बिहार क्रिकेट की वर्तमान स्थिति पर अपनी बात रखी
आदित्य वर्मा ने आरोप लगाया कि बिहार में क्रिकेट को सुधारने के लिए बीसीसीआई ने 25 करोड़ से अधिक का ग्रांट दिया. लेकिन ये सारे पैसे गायब हो गए. साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन इस समय गुटबाजी का अड्डा बन गया है. पेश है आदित्य वर्मा से बातचीत के मुख्य अंश…

सवाल: बीसीसीआई और बिहार क्रिकेट की वर्तमान स्थिति को कैसे देखते हैं?
जवाब: क्रिकेट मेरे खून में है. मेरे ही प्रयासों से 10 नए राज्यों को बीसीसीआई की प्रथम श्रेणी में जगह मिली. मैं खुद को क्रिकेट का अन्ना हजारे समझता हूं. लेकिन, जो सपना मैंने बिहार क्रिकेट के लिए देखा था, वह अभी तक पुरा नहीं हो पाया है. मैंने सुप्रीम कोर्ट में खुद बहस की थी. इसके बाद बिहार समेत कई अन्य राज्यों को खेलने की अनुमति मिली.
सवाल: आपने इतना संघर्ष किया बिहार क्रिकेट के लिए… लेकिन जब मौका मिला तो परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा. क्या कारण है?

जवाब: इसका सबसे बड़ा कारण है बिहार क्रिकेट में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी. बीते 20 सालों में हम बहुत पीछे चले गए थे. इस इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करने के लिए बीसीसीआई ने 25 करोड़ से अधिक का ग्रांट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को दिया. इस पैसे को भी बिना किसी हिसाब के गायब कर दिया गया. इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने मुहिम छेड़ी तो मेरे बेटे पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कर दिया गया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन इस समय गुटबाजी का अड्डा बन गया है. सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश की अवमानना की जा रही है
सवाल: आपने इतना संघर्ष किया बिहार क्रिकेट के लिए… लेकिन जब मौका मिला तो परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा. क्या कारण है?

जवाब: इसका सबसे बड़ा कारण है बिहार क्रिकेट में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी. बीते 20 सालों में हम बहुत पीछे चले गए थे. इस इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करने के लिए बीसीसीआई ने 25 करोड़ से अधिक का ग्रांट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को दिया. इस पैसे को भी बिना किसी हिसाब के गायब कर दिया गया. इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने मुहिम छेड़ी तो मेरे बेटे पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कर दिया गया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन इस समय गुटबाजी का अड्डा बन गया है. सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश की अवमानना की जा रही है.
सवाल: बिहार और झारखंड के अलग होने के बाद झारखंड में तो क्रिकेट का विकास हुआ लेकिन बिहार क्यों पीछे रह गया?

जवाब: इसका सबसे बड़ा कारण है कि बिहार क्रिकेट की मान्यता को छीन लिया गया था. मैंने कई राज्यों के लिए संघर्ष किया लेकिन बिहार को न्याय नहीं दिला पाया. झारखंड में अमिताभ चौधरी ने मेहनत से क्रिकेट को खड़ा किया. 18 साल बाद जब बिहार को क्रिकेट का हुनर दिखाने का मौका मिला तो वहां भ्रष्टाचार हावी हो गया. पटना हाई कोर्ट से उम्मीद है कि वह बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में लेंगे और इसका संचालन बेहतर करेंगे.
सवाल: बीसीसीआई की भूमिका को आप कैसे देखते हैं?

जवाब: बिहार क्रिकेट में जो भी गलत हो रहा है उसमें बीसीसीआई की भी भूमिका है. बिहार क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने बीसीसीआई को ई मेल के माध्यम से यहां हो रही गतिविधियों के बारे में बताया है. लेकिन, बीसीसीआई की चुप्पी बहुत नुकसान पहुंचा रही है.

सवाल: आपके जीवन पर एक फिल्म आने वाली थी. उसका क्या हुआ?

जवाब: फिल्म के लिए सबसे पहले मुझे प्रकाश झा ने संपर्क किया था. इसके बाद कई बार मीटिंग हुई और फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हुआ. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कुछ देखने को मिलेगा.
सवाल: उत्तर प्रदेश क्रिकेट के भविष्य को कैसे देखते हैं?

जवाब: मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश और बिहार में क्रिकेट को बचाने के लिए आगे आएं. दोनों राज्यों की आबादी मिलाकर सिर्फ 2 रणजी टीम खेलती है. जनसंख्या के आधार पर कम से कम सात टीम होनी चाहिए.महाराष्ट्र से 3 और गुजरात से 3 राज्य संघो को BCCI से मान्यता है। तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश व बिहार के साथ ऐसा व्यवहार उचित नही है। हम 120 सांसद चुन कर संसद पहुँचाते है। क्रिकेट खेल के विकास के लिए आबादी के हिसाब से 4 और बिहार में 3 एसोसिएशन होनी चाहिए। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश के क्रिकेट को बहुत बढ़ावा मिलेगा और अधिक संख्या में क्रिकेटरों को बोर्ड ट्रॉफी खेलने का मौका मिल सकेगा।क्योंकि यहां क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नही है ,यहां के क्रिकेटर दूसरे राज्यों में जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश के लिए खेले है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।