Breaking News
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा, क्या पुलिस को सिर्फ गोलियों का सामना करना चाहिए और जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। भारत समाचारयूके-भारत एफटीए में यूके के कई प्रमुख हितों को छोड़ दिया गया है: हाउस ऑफ लॉर्ड्स की रिपोर्टपाकिस्तान की अदालत ने पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कियाईरान संघर्ष के बीच इंडिगो ने यात्रा सलाह जारी की: त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद से आने-जाने वाली उड़ानें 28 फरवरी तक रद्द | भारत समाचारएपस्टीन मामला: हिलेरी और बिल क्लिंटन सदन में गवाही देंगेचर्च संस्था द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस दिया। भारत समाचारभारत-अमेरिका व्यापार समझौता: रूसी तेल से जुड़ा 25% दंडात्मक शुल्क ख़त्म? यहाँ हम क्या जानते हैं‘दुर्व्यवहार, मेज थपथपाई और चले गए’: एसआईआर को लेकर चुनाव प्रमुख पर ममता के तीखे हमले पर चुनाव आयोग का पलटवार | भारत समाचारचीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान गहरे समुद्र में दुर्लभ खनिजों का दोहन कर रहा है‘हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं’: बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने विश्व संस्था का समर्थन किया क्योंकि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के मैच का बहिष्कार किया | क्रिकेट समाचार

बलवा कर गंभीर चोट पहुंचाने सम्बन्धी अपराध में 04 अभियुक्तों को 03-03 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा!

Published on: 13-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

बलवा कर गंभीर चोट पहुंचाने सम्बन्धी अपराध में 04 अभियुक्तों को 03-03 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा!

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना पैकोलिया द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा बलवा कर गंभीर चोट पहुंचाने सम्बन्धी अपराध में 04 अभियुक्तों को 03-03 वर्ष सश्रम कारावास व 7500-7500 रुपये के अर्थदंड की हुई सजा!
वादी मुकदमा झिनकान पुत्र मगंल हरिजन साकिन कीर्तिपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 04.08.1999 को थाना पैकोलिया पर मु0अ0सं0 132/1999 अन्तर्गत धारा 147/323/149/325/504 भा0द0वि0 व 3(1) (x) एससी/एसटी एक्ट बनाम 1. मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र रामललित साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, 2. अजय कुमार उर्फ भोला पुत्र रवीन्द्रनाथ पाण्डेय साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, 3. दीपक पुत्र रामदुलारे पाण्डेय साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, 4. पप्पू उर्फ अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र नोहर पाण्डेय उर्फ कौशल किशोर पाण्डेय साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें विवेचक द्वारा विवेचना पूर्ण करते हुए आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना पैकोलिया पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी से दिनांक- 13.12.2023 को माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट बस्ती द्वारा 04 अभियुक्तों (मनोज पाण्डेय, अजय कुमार उर्फ भोला, दीपक व पप्पू उपरोक्त) को 03-03 वर्ष साधारण कारावास व 7500-7500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

अभियुक्त व सम्बन्धित को सजा का विवरण-

  1. मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र रामललित साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती- 03 वर्ष सश्रम कारावास व 7500 रूपये अर्थदण्ड।
  2. अजय कुमार उर्फ भोला पुत्र रवीन्द्रनाथ पाण्डेय साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती- 03 वर्ष सश्रम कारावास व 7500 रूपये अर्थदण्ड।
  3. दीपक पुत्र रामदुलारे पाण्डेय साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती- 03 वर्ष सश्रम कारावास व 7500 रूपये अर्थदण्ड।
  4. पप्पू उर्फ अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र नोहर पाण्डेय उर्फ कौशल किशोर पाण्डेय साकिन ग्राम कीर्तीपुर, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती- 03 वर्ष सश्रम कारावास व 7500 रूपये अर्थदण्ड।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।