Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

बस्ती:शाहीना ख़ातून के हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ़्तार!

Published on: 02-06-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

बस्ती:शाहीना ख़ातून के हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ़्तार!

थाना कलवारी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरापिरई नकहा में हुई सब्जी काटने वाले चाक़ू से गला रेतकर की गई हत्या के संबंध में थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2024 धारा 302, 120-B IPC से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों यथाक्रमशः 1. जावेद अहमद खान 2. हसीना पत्नी अब्दुल रहीम 3. सबाना उर्फ बेबी पत्नी अब्दुल वहाब को आज दिनांक 02.06.2024 को समय करीब 13:10 बजे ग्राम सोनबरसा मोड़ कुसौरा बाजार व समय करीब व 14:05 बजे ग्राम पूरापिरई थाना कलवारी जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. जावेद अहमद खान पुत्र महबूब अहमद खान निवासी ग्राम पूरापिरई नकहा थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 37 वर्ष |
  2. हसीना पत्नी अब्दुल रहीम निवासिनी ग्राम पूरापिरई नकहा थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 45 वर्ष |
  3. सबाना उर्फ बेबी पत्नी अब्दुल वहाब निवासिनी ग्राम करौता थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर (उ0प्र0) उम्र करीब 35 वर्ष |

बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद आला कत्ल चाकू |

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-01.06.2024 को समय करीब 13:30 बजे थाना कलवारी पर सूचना प्राप्त हुआ कि जावेद खान पुत्र महबूब खान निवासी ग्राम पूरापरई थाना कलवारी जनपद बस्ती द्वारा अपने ही गांव की शाहिना खातून उम्र करीब 32 वर्ष पुत्री अस्मत उल्ला का चाकू (सब्जी काटने वाले) से रेतकर काट दिया है, जिसे इलाज हेतु उसके परिजनों द्वारा सी0एच0सी0 कलवारी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जहां से पुनः स्थिति गंभीर होने की वजह से शाहिना खातून को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां शाहिना खातून की रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

अभियुक्त जावेद का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 130/2024 धारा 302/120-B IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती |
  2. मु0अ0सं0 102/22 धारा 323, 504, 506 IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह जनपद बस्ती |
  2. उ0नि0 जगदीश सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती |
  3. का0 श्यामसुन्दर, का0 अमन यादव, म0का0 पूजा सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती |

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।