Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

बालिकाएँ हैं नए भारत की आधार स्तम्भ – राजीव अकोटकर

Published on: 18-01-2024

एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित बालिका सशक्तीकरण अभियान 2023-24 पुनश्चर्या कार्यशाला से सशक्त हुई ग्रामीण बालिकाएँ

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में शीतकालीन बालिका सशक्तीकरण मिशन (जेम)-2023-24 पुनश्चर्या कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी बालिकाओं ने साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीखे गए कला-कौशल का मंत्रमुग्ध प्रदर्शन किया।

जिसमें बालिकाओं द्वारा विभिन्न सामाजिक कुप्रथाओं एवं देशभक्ति विषयों पर भी नृत्य, गीत एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि, बालिकाएँ हमारे समाज की आधार स्तम्भ हैं, उनके समग्र विकास से ही देश व समाज का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस कड़ी में एनटीपीसी अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान कर रही है ताकि बालिकाएँ एनटीपीसी एवं देश समाज का नाम रोशन कर सके एवं विकसित भारत की नई तस्वीर बन कर उभर सकें। बालिका सशक्तीकरण अभियान-2023-24 पुनश्चर्या कार्यशाला में 6 सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाएँ शामिल थीं।

इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं के ज्ञान, कौशल और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ाने हेतु साप्ताहिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसके तहत उन्हें आत्मरक्षा, पेंटिंग, स्केचिंग, कला- कौशल, गणित, भूगोल, सॉफ्ट स्किल्स, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कंप्यूटर आदि प्रशिक्षण प्रदान किए गए।

इस प्रशिक्षण मॉड्यूल को बालिकाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। चयनित बालिकाएँ एनटीपीसी परिसर में स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में पीयूषा अकोटकर (अध्यक्षा, वनिता समाज), वनिता समाज की सदस्याएँ, सभी विभाग के महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, जेम शिक्षिकाएँ आदि उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।