Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

बालिका NCC का 2023 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Published on: 27-11-2023

झांसी-32 यूपी बालिका बटालियन एनसीसी झाँसी का वर्ष 2023 का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जो कि दिनांक 26 नवंबर 2023 बटालियन परेड ग्राउंड से संचालित हो रहा है।
इस शिविर में झाँसी जनपद के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज , वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय , रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल , केंद्रीय विद्यालय बबीना , स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय , सैंट फ़्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज झाँसी , तथा बबीना के अलावा आरपी डिग्री कॉलेज बरूआसागर झाँसी एवं जनपद ललितपुर की लगभग 420 बालिका कैडेट्स प्रतिभाग कर रहीं है ।
आज दिनांक 27 नवंबर 2023 को कैम्प कमांडेंट कर्नल सोमवीर सिंह ने शिविर शुभारंभ कार्यक्रम में कैडेट्स को संबोधित करते हुये कहा कि सैन्य प्रशिक्षण जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण अंग है और कैडेट्स को शिविर के दौरान एकता व अनुशासन बनाये रखने के लिए निर्देशित किया कैम्प कमांडेंट द्वारा एनसीसी लेने एवं ऑफिसर बनने के लिए केसेट्स को प्रोत्साहित किया तथा बताया कि शिविर के दौरान संपन्न होने वाली सारी गतिविधियों जैसे कि ड्रिल हथियार प्रशिक्षण फायरिंग बाधा प्रशिक्षण व मैप मानचित्र रीडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर के दौरान कई प्रतियोगिताएँ जैसे ड्रिल बॉलीबॉल रस्सा कसी चित्रकारी आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा कैम्प की समयावधि में ही बाहर से भी अतिथियों को विभिन्न प्रकार के व्याख्यानों के लिए जैसे यातायात नियंत्रण आगजनी के दौरान सुरक्षा महिला सुरक्षा व महिला शासक्तिकरण साफ़ सफ़ाई स्वक्षता आदि के लिए आमंत्रित किया गया है।
शुभारंभ कार्यक्रम में सूबेदार मेजर धर्मवीर सिंह , सूबेदार कुलबहादुर थापा , सूबेदार सोहनलाल , सूबेदार मनोज सिंह , सूबेदार मोहन सिंह , सूबेदार जितेंद्र सिंह नेगी , नायब सूबेदार भान सिंह , केयर टेकर श्यामली सिंह, केयर टेकर ज्योति , केयर टेकर प्रीति, केयर टेकर राखी , केयर टेकर कंचनलता , श्री सत्यप्रकाश , श्री अश्विनी त्रिवेदी , बीएचएम हरेंद्र सिंह , हबलदार सूबेसिंह, जीसीआई रश्मि, और समस्त सिविल ब पीआई स्टाफ उपस्थित रहा ।

बालिका NCC का 2023 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।