Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

बालीडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री उद्भेदन का डीईओ सह डीसी ने टीम के साथ किया निरीक्षण

Follow

Published on: 29-03-2024

आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सतत एवं सघन जांच/छापेमारी के दौरान प्राप्त इनपुट पर हुई कार्रवाई

फैक्ट्री में जब्त सामग्रियों एवं अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामानों का सैपल संग्रह कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने को उत्पाद निरीक्षक को कहा

फैक्ट्री को किया सील, फैक्ट्री संचालक जगदीश साव की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी बालीडीह को दिया निर्देश

बोकारो (झारखंड)। गुरूवार देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्रीमती विजया जाधव ने बालीडीह थाना के औद्योगिक क्षेत्र अंतगर्त उद्भेदन अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री ओम प्रकाश गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, थाना प्रभारी बालीडीह, उत्पाद निरीक्षक,सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

डीईओ सह डीसी ने अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री में जब्त सामनों को देखा। उन्होंने अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की जानकारी ली। मौके पर 05 हजार क्षमता वाली 16 टैंक (हिमगिरी) थे। जिसमें 07 हजार लीटर तैयार शराब, 20 हजार लीटर स्पिरिट था। वहीं, शराब में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न फ्लेवर के बोतल, विभिन्न ब्रांडों के जाली स्टीकर/होलो ग्राम,खाली बोतल,जाली क्यूआर कोड,बोटलिंग और रिफ्लिंग मशीन,प्लास्टिक बोतल, कार्टून, कैपिंग मशीन आदि बरामद हुआ।

सभी बरामद सामग्रियों/तैयार शराब का सैंपल संग्रह कर उत्पाद निरीक्षक को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। टीम के संबंधित पदाधिकारी – थाना प्रभारी को फैक्ट्री सील करने को कहा। फैक्ट्री संचालक पर उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत बिना अनुमति के शराब निर्माण, वितरण एवं खपत करने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं, डीईओ सह डीसी ने बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्लॉट से संबंधित विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्लॉट किस कार्य के लिए किसे आवंटित किया गया था और प्लाट पर विद्युत कनेक्शन किसके नाम से हैं इसकी जानकारी अविलंब देने को कहा।

उन्होंने आस – पास के फैक्ट्रियों में भी टीम गठित कर भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि किस कंपनी को किस कार्य के लिए प्लॉट आवंटित है और वह क्या कार्य कर रहा है,इसका स्पष्ट विवरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डीईओ सह डीसी ने कई कंपनियों के मुख्य द्वार पर कंपनी का नाम बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने फैक्ट्री संचालक जगदीश साव की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी बालीडीह को निर्देश दिया। जानकारी हो कि, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सतत एवं संघन जांच/छापेमारी अभियान चलाएं जाने के कारण प्राप्त इनपुट से यह सफलता प्राप्त हुई है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।