Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

बाल विवाह को लेकर चियांकी पंचायत में चलाया गया “सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन” अभियान

Follow

Published on: 06-11-2023

मेदिनीनगर (पलामू)। बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से जिले में “सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन” अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सोमवार को सदर मेदिनीनगर प्रखंड के चियांकी पंचायत भवन में जिला बाल सरंक्षण विभाग एवं यूनिसेफ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं के डी पासवान और यूनिसेफ के बाल विवाह प्रशिक्षक डॉ. तबरेज आलम के द्वारा बाल विवाह रोकने के संबंध में मौजूद लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। तबरेज आलम ने बाल विवाह के बारे में पीपीटी के माध्यम से सबों को वृहत जानकारी दी। वंही के डी पासवान ने बाल विवाह से संबंधित सरकार के नई दिशा निर्देश के बारे में लोगों को जानकारी दिया।

कार्यक्रम में बाल विवाह के नई दिशा निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत प्रतिनिधि को बाल विवाह निषेध पदाधिकारी मनोनीत किया गया। प्रखंड में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को भी बाल विवाह निषेध पदाधिकारी मनोनीत किए जाने के संबंध में सबों को जानकारी दिया गया। बता दें कि “सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन” अभियान 31अक्टूबर से 14 नवंबर तक संचालित किया जाना है। कार्यक्रम में डीपीएम (एसडी), बीपीएम, सीएलएफ, सीआरपी और जीएसएलपीएस के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।