Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

भाजपा नेता सहित 6 को न्यालय ने सुनाई 4 बर्ष की सजा ,

Follow

Published on: 08-12-2023

भाजपा नेता सहित 6 को न्यालय ने सुनाई 4 बर्ष की सजा ,
लुईस चौधरी, रीतेश भदौरा, अखिलेश सतभैया सहित छह आरोपियों को चार-चार साल की

कैद, अर्थदंड किया

मारपीट के छह आरोपीगण को न्यायालय द्वारा भेजा गया जेल

टीकमगढ़ । न्यायालय उठने तक की सजा को अपर्याप्त मानकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में शरण लेकर न्याय की गुहार लगाने के बाद विजय तैवरैया के पक्ष में हुए फैसले का फरियादी सहित उनके परिजनों ने स्वागत किया है। बताया गया है कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपियों को चार-चार साल की सजा एवं अर्थदंड से दंडित किया है। बताया गया है कि न्यायालय हितेन्द्र सिंह सिसोदियाए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ द्वारा जिन आरोषियों को सजा सुनाई गई है, उनमें गजेन्द्र उर्फ लुईस चौधरी, प्रदीप भदौरा, रीतेश भदौरा, अखिलेश सतभैया, शहजाद खान, तारुण सोनी सभी निवासीवान टीकमगढ़ जिला टीकमगढ़ के नाम शामिल हैं। उक्त मामले में जानकारी देते हुए मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ नर्मदांजलि दुबे ने बताया कि मामला थाना कोतवाली टीकमगढ़ से संबंधित था। उक्त मामले में फरियादी विजय तैवरैया द्वारा थाना कोतवाली जाकर इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई थी कि 18 अक्टूबर 2012 के दिन के करीबी 10-11 बजे पपौरा जी में मारपीट का विवाद हुआ था। उसी विवाद के रंजिश के चलते सभी 6 आरोपीगण शाम को लाठी डंडे लेकर फरियादी के घर के अंदर घुस आये और सभी आरोपीगण द्वारा फरियादी व उसके परिवारजन की मारपीट की, जिससे सभी लोगों को चोटें आई थीं। फरियादी विजय तेवरैया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली द्वारा मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवश्यक विवेचना उपरांत चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट टीकमगढ द्वारा 09 नवम्बर 2021 को सभी 6 आरोपीगण को धारा 323, 149 भादवि में न्यायालय उठने तक की सजा एवं 1000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया था। उक्त मामले की सजा को अपर्याप्त मानते हुए मामले की दांडिक अपील प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। अपाल के दौरान अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य का पुनर्विलोकन एवं दोनों पक्ष के तर्क सुनने के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा आज 08 नवम्बर 2023 को प्रत्येक आरोपी को धारा 458 भादवि के तहत 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3-3 हजार रुपये के अर्थदण्ड तथा धारा 325, 149 भादवि में 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2-2 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। प्रकरण के सभी 6 आरोपीगण को न्यायालय से जेल भेजा गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।