Breaking News
रियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहाNYC के मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के पास फेंके गए विस्फोटकों की जांच IS-प्रेरित आतंकवाद के रूप में की गई

मनबढ़ों ने वाहन को ओवरटेक कर जेवरात छीने तथा जान से मारने की दी धमकी

Published on: 01-10-2023

  • पीड़िता ने कार्यवाही हेतु वाल्टरगंज पुलिस को दिया तहरीर
  • बस्ती संवाददाता – जनपद में पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है । मनबढ़ों के हौसले इस कदर बुलन्द हैं कि महिला किन्नर सुरक्षित नहीं रह गए हैं ।दिनांक 29 सितंबर 2023 को दोपहर वाल्टरगंज थाना के अन्तर्गत स्थित बारह छत्तर में यादव सुमन किन्नर के चार पहिया वाहन को ओवरटेक कर जबरन गाड़ी के अंदर से खींचकर छेड़खानी व जेवरात छीनने एवं जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त समाचार के अनुसार- गौर थाना क्षेत्र के ग्राम आमा निवासिनी यादव सुमन किन्नर ने छेड़खानी व जेवरात छीनकर जान से मरने की धमकी देने का तहरीर वाल्टरगंज पुलिस देते हुए संजय यादव पुत्र स्वः पतिराम यादव निवासी , अजगवा जंगल बजहिया, व अभिषेक यादव के ऊपर आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र वाल्टरगंज के अंतर्गत आम की तरफ मै अपनी चार पहिया वाहन से जा रही थी। जैसे ही बारह छत्तर के पास पहुंची हमारी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन गाड़ी का दरवाजा खोलक खींचते हुए हमें मां बहन की गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगे सड़क के बगल झाड़ी में जबरन खींच कर ले गये और जोर जबरदस्ती से छेड़खानी करने का प्रयास करने लगे और शोर मचाया तो जबरन हमारा मुंह दबाकर हमको मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए हमारे गले की सोने का चैन व सोने का मंगलसूत्र जबरन छीन ले गये जब ड्राइवर ने रोकने का प्रयास किया तो उसको धक्का देकर गिरा दिये और भाग गये।घटना की जानकारी पीड़िता ने डायल 112 को दिया। काफी देर बाद 112 की टीम मौके पर आयीं और थाने पर तहरीर देने को कहा। पीड़िता ने वाल्टर गंज थाने पर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।
    थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की सत्यता की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।