Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

महाकुम्भ 2025

Published on: 17-01-2024

महाकुम्भ 2025 के आयोजन के दृष्टिगत प्रयागराज नगर एवं मेला के आस-पास के क्षेत्रों में स्थायी एवं अस्थायी परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शीर्ष समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं/कार्यों में से जल निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही चार परियोजनाओं का निरीक्षण आज मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरन आनंद द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवरेज रिट्रक्ट-जी नैनी हेतु 100 के0एल0डी0 क्षमता के फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के निर्माण कार्य को देखा। तत्पश्चात मेला क्षेत्र से आच्छादित 45 एम०एल०डी० अलोपीबाग इन्टरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन (आई0पी0एस0) की क्षमता को 80 एम०एल०डी० किए जाने हेतु कराए जा रहे कार्यों तथा अलोपीबाग आई०पी०एस० की मरम्मत के कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों ही जगह कार्यों की प्रगति पर्ट चार्ट के अनुसार धीमी पाए जाने पर उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में पूर्व में डाली गयी सीवर लाईन के मैनहोल एवं हाउस कनेक्टिंग चैम्बर के छतिग्रत ढक्कनों को बदलने के कार्य तथा सीवर मैनहोल को सडक के लेवल पर आवश्यकतानुसार रखने हेतु लोअरिंग/रेजिंग के कार्य एवं क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदलने के कार्यों का भी निरीक्षण किया। लोगों को इन परियोजनाओं से अपेक्षित लाभ मिल रहा है तथा डाली गई सीवर लाइन की कहीं भी डुप्लीकेसी तो नहीं हो रही यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मेला अधिकारी ने टीपीआईए को मैनहोल की मरम्मत, क्षतिग्रस्त घर कनेक्टिंग चैंबर के प्रतिस्थापन तथा ढहाने के कार्यों में एस ओ पी का अनुपालन किया जा रहा है इसकी जांच करते हुए इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मेला अधिकारी ने नगर निगम के सीवरेज डिस्ट्रिक्ट-ई में स्थित नेहरू पार्क ड्रेन एंव यादवपुर ड्रेन के इण्टरसेप्शन एंव डायवर्जन के कार्यों को भी देखा। यादवपुर ड्रेन के इण्टरसेप्शन एंव डायवर्जन के कार्यों के संबंध में उन्होंने टीपीआईए को 660 मीटर के कुल दायरे में से लगभग 400 मीटर के निष्पादित कार्य की निगरानी करने तथा वहां पर भी कार्यों में एस ओ पी का अनुपालन हो रहा है या नहीं इस संबंध में भी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।