Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

मा0 न्यायालय जिला जज द्वारा 03 अभियुक्तों को 07 वर्ष के कठोर कारावास व प्रत्येक को 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा।

Published on: 09-04-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सरवान कुमार की रिपोर्ट।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत उन्नाव पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन व मॉनीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनांक 09.04.2024 को मा0 न्यायालय जिला जज के द्वारा “गैर इरादतन हत्या” के अभियोग में 03 अभियुक्तों को दंडित किया गया है, जिनका विवरण निम्नवत् है।दिनांक 20.08.2017 को अभियुक्तगण 1. नन्हके पुत्र पुत्तू लोध 2.प्रकाश पुत्र नन्हके लोध 3. राकेश पुत्र नन्हके लोध नि0गण ग्राम भग्गाखेड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा मुकदमा वादी राम किशन लोध पुत्र स्व0 बुद्धीलाल नि0 उपरोक्त के पिता बुद्धीलाल को अपने साथ ले गये थे एवं लाठी,डंडों व पत्थर से वार कर घायल कर दिया था। जिसमें दौराने इलाज बुद्धीलाल की मृत्यु हो गई थी। जिसके संदर्भ में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 949/17 धारा 304 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया था। सभी अभियुक्तगण को दिनांक 25.08.2017 को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दिनांक 05.10.2017 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। आज दिनांक 09.04.2024 को अभियुक्तगण उपरोक्त को 07 वर्ष के कठोर कारावास व प्रत्येक को 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी ।

अभियोजन विभाग से श्री अनिल त्रिपाठी (ए.डी.जी.सी.), व विवेचक उ0नि0 श्री कमलेश्वर प्रसाद एवं पैरोकार का0 वीरेन्द्र व कोर्ट मोहिर्र उ0नि0 श्री छेदीलाल पटेल व म0आ0 आकांक्षी बाजेपयी का विशेष योगदान रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।