Breaking News
पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कियाईरान संघर्ष के बीच इंडिगो ने यात्रा सलाह जारी की: त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद से आने-जाने वाली उड़ानें 28 फरवरी तक रद्द | भारत समाचारएपस्टीन मामला: हिलेरी और बिल क्लिंटन सदन में गवाही देंगेचर्च संस्था द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस दिया। भारत समाचारभारत-अमेरिका व्यापार समझौता: रूसी तेल से जुड़ा 25% दंडात्मक शुल्क ख़त्म? यहाँ हम क्या जानते हैं‘दुर्व्यवहार, मेज थपथपाई और चले गए’: एसआईआर को लेकर चुनाव प्रमुख पर ममता के तीखे हमले पर चुनाव आयोग का पलटवार | भारत समाचारचीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान गहरे समुद्र में दुर्लभ खनिजों का दोहन कर रहा है‘हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं’: बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने विश्व संस्था का समर्थन किया क्योंकि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के मैच का बहिष्कार किया | क्रिकेट समाचारएपस्टीन विवाद: एलोन मस्क ने लिंक से इनकार किया; ‘डरावना द्वीप’ और ‘लोलिता एक्सप्रेस’ के दावों को खारिज करता हैभारत कर अवकाश, छूट, छूट के साथ दुनिया तक पहुंचता है

मिर्जापुर में दिनदहाड़े कैश वैन से लाखों की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन घायल, मचा हड़कंप।

Published on: 12-09-2023

मिर्जापुर में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन घायल, मचा हड़कंप।

मिर्जापुर।

मिर्जापुर शहर में हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हो गए । दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वो फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए। करीब 22 लाख रुपये की लूट हुई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है। पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग वैन के पास पहुंचे। चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के दोनों हाथों में असलहा था। बाइक रुकते ही चारों उतरे और हवाई फायरिंग शुरू की। इससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है।कैश से भरा एक बॉक्स उठा ले गए बदमाशों को गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया। गार्ड को गोली मारते देख एटीएम कैश वैन का ड्राइवर छिपने की कोशिश करता है।वैन में रखे कैश से भरे बॉक्स को एक बदमाश उठाता है। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। यह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। बदमाशों के जाने के बाद पता चला कि बैंक के गार्ड जय सिंह निवासी चील्ह, कर्मचारी बहादुर निवासी विंध्याचल, अखिलेश कुमार निवासी पड़री और रजनीश मौर्या निवासी सुदंरपुर को गोली लगी है।चारों को आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां बैंक गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उसे तीन गोली मारी गई थी। इधर, घटनास्थल पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुट गए। बैंक के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।