Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Follow

Published on: 08-08-2024

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा मंत्रिपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा – राज्यहित के लिए प्रतिबद्धता के साथ लिए जा रहे हैं निर्णय

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सहायक प्राध्यापकों ने राज्य सरकार द्वारा विगत 7 अगस्त 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हर्ष जताते हुए कहा कि हमसभी महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य है।

राज्य सरकार ने हमसभी को पुरानी पेंशन के रूप में बुढ़ापे की लाठी दी है। पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलने से हमसभी सहायक प्राध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सहायक प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सरकार राज्यहित में निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनकी सरकार राज्यहित में निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत साढ़े चार वर्ष में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदाय को उनका हक-अधिकार देने का काम उनकी सरकार निरंतर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग मिलजुल कर झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल कर सकें इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

मौके पर सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों में डॉ० उमेश कुमार, डॉ० बहालेन होरो, डॉ० खातिर हेम्ब्रम, डॉ० रीता कुमारी, डॉ० राजीव रजक, डॉ० अवध विहारी महतो, डॉ० विनीता एक्का, डॉ० कंजीव लोचन, डॉ० शाहीन परवीन, डॉ० सुमंती तिर्की, डॉ० शाहीन रजिया, डॉ० अंजू पुष्पा बा, डॉ० शिवनंदन राम, डॉ० संतोष रजवार, डॉ० राहुल कुमार, डॉ० अनुजा विवेक, डॉ० विवेक कुमार, डॉ० नीलू कुमारी, डॉ० जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।