Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ स्कूल में हुई साइबर अपराध जागरूकता गोष्ठी

Published on: 02-11-2023


झांसी- साइबर क्राइम के विरुद्ध किया जागरूक – साइबर क्राइम पर सेमिनार में छात्र – छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और हेल्पलाइन के बारे में बताया स्टूडेंट्स को बताया कि साइबर अपराध में बचाव ही सबसे बड़ा कदम है।
प्रधानाचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने कहा कि साइबर अपराध ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और साइबर अपराध करने वाले लोगों को हैकर के रूप में जाना जाता है। ऐसे लोग क्रेडिट या डेबिट कार्ड और बैंक डिटेल लेते हैं और उसके बारे में सारी जानकारी हासिल कर लेते हैं और आपके के बैंक खाते से पूरी रकम निकाल कर खाली कर देते हैं।
साइबर क्राइम पर व्याख्यान यूपी पुलिस के अधिकारियों झाँसी साइबर क्राइम थाना से आये SI कुलदीप कुमार, SI अजीत सिंह एवं शिवशंकर सिंह ने : छात्र – छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और हेल्पलाइन के बारे में बताया स्टूडेंट्स को बताया कि साइबर अपराध में बचाव ही सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने ऋण धोखाधड़ी, बैंक खातों की अवैध जानकारी के आदान-प्रदान, सोशल मीडिया खातों और उनके उपयोग की सुरक्षा कैसे करें आदि जैसे अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा की। अब देश में सब कुछ आनलाइन होता है। आज कल हर कोई डिजिटल बैंकिग का फायदा उठा रहा है। पैसे का लेन-देन, दुकानदार के खाते, बिजली या अन्य बिलों का भुगतान हमारे फोन के माध्यम से किया जाता है। यह नेटवर्क की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा सेवाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए। एंटीवायरस का इस्तेमाल हमें इन हमलों से भी बचा सकता है। साइबर सुरक्षा आपके इंटरनेट डेटा की सुरक्षा है। लोगों को नेटवर्क सुरक्षा, एप्लिकेशन सुरक्षा, डेटा सुरक्षा और मोबाइल सुरक्षा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
इस दौरान स्टूडेंट्स ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके भी सीखे। स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग तक में होने वाली साइबर ठगी और उससे बचने के बारे में बताया। स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया और इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते वक्त उन्हें अलर्ट रहने की बात बताई गई, ताकि वे खुद ही जागरूक हों और साइबर अपराध से बच सकें। ज्यादातर लोग मॉल और अन्य जगहों पर जाते है। वहां कुछ लोग फॉर्म भरवाते है। अधिकतर लोग बिना सोचे समझे फॉर्म भर देते है। साइबर ठग इस तरह भी आपको निशाना बना सकते हैं। इसके लिए अनजान लोगों को कभी भी अपनी जरूरी डिटेल न दें। उन्होंने स्टूडेंट्स को समझाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालने से बचें। किसी भी अनजान लिंक को नहीं खोले। पूरी तरह वेरिफाई करने के बाद ही किसी से ऑनलाइन दोस्ती करें। अपने दिमाग में हमेशा इस बात को रखें कि कहीं आप साइबर क्राइम का शिकार तो नहीं हो रहे हैं। ऐसा करने से आप हर काम को काफी सोच-समझकर करेंगे और सावधान रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक अनिल पाण्डेय ने किया

मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ स्कूल में हुई साइबर अपराध जागरूकता गोष्ठी

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।