Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

रामनवमी व चैती छठ को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाट का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 09-04-2024

नागरिक सुविधाओं की बहाली के दिये निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। रामनवमी विसर्जन जुलूस के दिन झंडा को ठंडा किये जाने और चैती छठ को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल व वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा स्वर्णरेखा व खरकई नदी के घाटों का निरीक्षण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने सोनारी में दोमुहानी छठ घाट, कदमा सती घाट व बिष्टुपुर में बेली बोधन वाला घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों व जुस्को के प्रतिनिधि को छठ घाटों को दुरुस्त करने, साफ सफाई कार्य, समतलीकरण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था संबंधित कार्य, घाट तक आवागमन के लिए सुगम रास्ता बनाने, रास्तों की मरम्मत, पीने के पानी की व्यवस्था, डेंजर जोन को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव संबंधित कार्यों की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।ऐसे में त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न हो जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आये। जिला प्रशासन द्वारा सभी नदी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक नागरिक सुविधा के समुचित इंताजम किये जायेंगे, श्रद्धालुओं से अपील है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए त्योहार मनाए तथा विधि व्यवस्था के सन्धारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सभी छठ घाट, सार्वजनिक स्थल व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रामनवमी विसर्जन जुलूस या छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे कानून का उल्लंघन हो।जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

मौके पर डीटीओ, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, एसडीएम धालभूम, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जुस्को के पदाधिकारी, सम्बन्धित डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।